फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता की मौत मामले में जांच आयोग ने शशिकला और अपोलो अस्पताल के चेयरमैन को समन भेजा

Fri, 22 Dec 2017 02:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
शशिकला - फोटो : BBC
विज्ञापन
तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की मौत की जांच कर रहे आयोग ने शशिकला और अपोलो अस्पताल के चेयरमैन प्रताप रेड्डी को पूछताछ के लिए समन भेजा है। 
विज्ञापन

  #Jayalalithaa death probe commission summons #Sasikala and Apollo Hospital Chairman Pratap Reddy — ANI (@ANI) December 22, 2017
गौरतलब है कि जयललिता की मौत की जांच का मामला तमिलनाडु के आरके नगर उपचुनाव में भी मुद्दा बन गया। जब मतदान से ठीक एक दिन पहले दिवंगत सीएम जयललिता का वीडियो जारी किया गया। जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके में हाशिए में पड़े टीटीवी दिनाकरन गुट ने इस वीडियो को जारी किया, जिसमें जयललिता अस्पताल में भर्ती हैं। वीडियो जारी करने वाले पी वेत्रिवेल ने दावा किया कि यह झूठ है कि जयललिता से अस्पताल में कोई नहीं मिला। 

टीटीवी दिनाकरण ने 21 दिसंबर को जयललिता के वीडियो जारी होने पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, 'वह एक निजी वीडियो था जिसे शशिकला ने अम्मा जयललिता के अनुरोध पर लिया था। अम्मा जानना चाहती थीं कि वह किस तरह दिख रही हैं।' साथ ही दिनाकरण ने दावा किया कि इस वीडियो को उनके एक सहयोगी ने उन्हें बिना बताए जारी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण में एआईएडीएमके की महासचिव रह चुकी शशिकला को सुप्रीम कोर्ट ने चार वर्ष की सजा सुनाई है। 

गौरतलब है कि 22 सितंबर 2016 को जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने से 5 दिसंबर 2016 को अंतिम सांस लेने तक के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने पिछले महीने मद्रास हाईकोर्ट के रिटायर जज जस्टिस ए. अरुमुगास्वामी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें