फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयलिलता की भतीजी के पति ने पत्नी से अलग बनाई नई पार्टी

Fri, 21 Apr 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की भतीजी दीपा के पत्नी माधवन ने अपनी पत्नी से अगल पार्टी बनाने का फैसला किया है। माधवन ने शुक्रवार को अपनी नई पार्टी बनाने का फैसला किया है। वह अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा चेन्नई के मरिन बीच पर स्थित जयललिता मेमोरियल से करेगें। 
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में  जयललिता की मृत्यु के बाद माधवन ने अपनी पत्नी दीपा के साथ मिलकर परवेज नाम की पार्टी के बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे बाद माधवन ने दीपा की पार्टी - एमजीआर अम्मा दीपा पेरावई से 18 मार्च को खुद को दूर कर लिया। इसके बाद माधवन ने खुद की पार्टी बनाने का फैसला किया है। 

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टूडे की खबरों के अनुसार माधवन का कहना है कि वह कुछ बुरी बातों के कारण से दीपा की पार्टी में स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उन्होनें खुद की पार्टी बनाने का फैसला किया है। हालांकि माधवन ने यह भी कहा कि दीपा के साथ उनका किसी तरह का मतभेद नहीं है। 
विज्ञापन


इससे पहले दीपा और माधवन ने मिलकर बीती 24 फरवरी को एमजीआर अम्मा दीपा पेरावई नाम की एक पार्टी को गठन किया था। उस समय उनका कहना था कि उन्होंने इस पार्टी का गठन ई पलानीसामी को मुख्यमंत्री बनाने का खिलाफ बनाई थी। वहीं दीपा ने अपनी पार्टी का गठन करते हुए कहा था कि ई पलानीसामी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में सही नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें