फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Kishori on Marriage: 'मुझे सफल शादी चाहिए, लेकिन...', जिंदगी से जुड़े फैसलों पर क्या बोलीं जया किशोरी?

सार

Jaya Kishori Interview: मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी हाल ही में 'अमर उजाला संवाद - उत्तर प्रदेश' बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुईं। विशेष बातचीत में उन्होंने शादी, सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता और अध्यात्म व ईश्वर से जुड़ाव पर बातचीत की।
विज्ञापन
जया किशोरी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोटिवेशनल स्पीकर और स्पिरिचुअल ओरेटर जया किशोरी आज जाना-माना चेहरा हैं। अक्सर उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जाती हैं। जब जया किशोरी 'अमर उजाला संवाद - उत्तर प्रदेश' में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुईं, तब हमने उनसे सीधे यही सवाल किया। इस पर उनका कहना था कि आम लोगों की तरह वे भी शादी करना चाहती हैं और सफल शादी चाहती हैं, लेकिन इसके लिए समय देना जरूरी है। विशेष बातचीत में जया किशोरी ने यह भी बताया कि वे अचानक सोशल मीडिया का चर्चित चेहरा नहीं बन गईं, इसके पीछे उनकी 22 साल की मेहनत है। पढ़िए, उनसे बातचीत के अंश...

विज्ञापन


ज्यादातर लोगों का यह सवाल है कि जया किशोरी यहां तक कैसे पहुंचीं? 
जया किशोरी:
बहुत जल्द कुछ भी नहीं हुआ। 22 साल लगे यहां तक पहुंचने में। इसके पीछे मेहनत, निरंतरता और एक आध्यात्मिक जुड़ाव है। ये तीनों बातें जिसके जीवन में होती हैं, वह अपने पड़ाव पर पहुंच ही जाता है। 22 साल लगे मुझे यह कहने में कि हां, लोग अब मुझे जानते हैं। 



अध्यात्म और ईश्वर से आप कैसे जुड़ीं?
जया किशोरी:
बचपन से बच्चों को हमें इस परिवेश में रखना चाहिए कि वे अध्यात्म या ईश्वर से जुड़ें। मेरे जीवन का यही सफर रहा है। हम बच्चों को इस बात से नहीं जोड़ते और जब वे बड़े हो जाते हैं, तब हम यह उम्मीद करते हैं कि वे अब ईश्वर या अध्यात्म के बारे में सोचें। मैंने बचपन से यही देखा, समझा और महसूस किया है। 
विज्ञापन


शादी कब कर रही हैं?
जया किशोरी:
इस बारे में मुझे नहीं पता। शादी जरूर करूंगी। हो सकता है कि बाद में विचार बदल भी जाए। शादी कब करूंगी, यह तय नहीं किया। अभी बहुत काम करना है। मैं कई योजनाओं पर काम कर रही हूं। मैं इससे ध्यान नहीं भटकाना चाहती। मुझे सफल शादी चाहिए, लेकिन उसके लिए समय देना होता है और समय अभी मेरे पास नहीं है। 

आप महिलाओं के लिए कई प्रेरक बातें कहती हैं। पुरुषों के लिए क्या कहना चाहेंगी? 
जया किशोरी:
महिलाओं को अब भी कई मामलों में समानता नहीं मिली है। हमें अभी बहुत कुछ करना होगा। महिलाओं को बहुत सी ऐसी चीजों का सामना करना पड़ता है, जिसका सामान्य तौर पर दूसरों को सामना नहीं करना पड़ता। उस वजह से मैं महिलाओं की बात करती हूं। पुरुषों के लिए यही कहना चाहूंगी कि ऐसा नहीं है कि घर का खर्च, घर की जिम्मेदारियां आपको अकेले को उठाना है। महिलाओं की समानता की बात होगी तो पुरुषों की ही जिंदगी इससे आसान होने वाली है। पुरुष अक्सर कहते हैं कि कोई हमारी दिक्कत नहीं समझ सकता। महिलाएं चाहती हैं कि वे पुरुषों की दिक्कतें समझें। वे मदद भी करना चाहती हैं, लेकिन अगर पुरुष महिलाओं को अपनी मदद नहीं करने देंगे तो कैसे चलेगा। 

आपकी बातें और मोटिवेशनल कोट्स वायरल हो जाते हैं, इस बारे में क्या कहेंगी?
जया किशोरी:
मैं अचानक से वायरल नहीं हुई। मुझे पता है कि मैं कब से काम कर रही हूं। मेरी तरक्की अचानक नहीं हुई, धीरे-धीरे हुई है। वह अपनी स्वाभाविक रफ्तार से आगे बढ़ रही है। यह जरूर है कि मैं सोशल मीडिया पर बहुत बाद में आई, लेकिन सोशल मीडिया की वजह से मैं लोकप्रिय नहीं हुई, उससे पहले से मैं कथाएं कर रही थी। मेरी कुछ फेक प्रोफाइल सामने आईं, तब मैंने सोशल मीडिया पर आने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें