फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू की वजह से गोवा को आजादी मिलने में 14 साल की देरी हुई: सीएम प्रमोद सावंत

Wed, 15 Jan 2020 11:00 PM IST
अमित मंडल पीटीआई, पणजी
विज्ञापन
प्रमोद सावंत - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को यह कहकर विवाद पैदा कर दिया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की वजह से गोवा को पुर्तगालियों के हाथों आजादी मिलने में 14 साल की देरी हो गई। इसके बाद कांग्रेस ने उनपर हमला बोलते हुए इतिहास पढ़ने की सलाह दी। 

विज्ञापन


नो योर आर्मी (अपनी सेना को जानिए) कार्यक्रम में सावंत ने कहा कि हालांकि देश ने 1947 में आजादी हासिल की थी, लेकिन गोवा को 1961 तक इसके लिए इंतजार करना पड़ा।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नेहरू इस देरी के लिए जिम्मेदार थे। उनकी वजह से ही गोवा को आजादी मिलने में 14 साल की देरी हुई। अगर नेहरू ने जरूरी राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई होती और यहां की जनता के प्रति चिंतित होते तो ये आजादी बहुत पहले मिल जाती। उन्होंने गोवा को आजाद कराने के लिए सेना का धन्यवाद किया।  
विज्ञापन


सावंत के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम को संवेदनशील मुद्दे पर बात करने से पहले इतिहास की जानकारी ले लेनी चाहिए। उन्हें इतिहास का पता नहीं है। उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों से बात कर लेनी चाहिए थी। वह बताएं कि आरएसएस को देश का झंडा स्वीकार करने में 52 साल क्यों लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें