फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा कांड: रामवृक्ष के गुर्गों को गांवों में नहीं घुसने दे रहे लोग

Sun, 03 Jul 2016 11:29 AM IST
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
अब जयगुरुदेव के शिष्य इन पर निकाल रहे गुस्सा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा-बरेली
विज्ञापन
बाबा जयगुरुदेव का नाम लेकर भोले-भाले लोगों को जवाहर बाग में लाने वाले स्वाधीन भारत विधिक संगठन के पदाधिकारियों को लोग गांवों में नहीं घुसने दे रहे हैं। कभी हर सप्ताह गांव में पहुंचकर सत्संग करने वाले जवाहर बाग हिंसा के बाद से ही लापता हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि एक-दो दिन गांव में अपने घर पर आए लेकिन जब लोगों ने अपने लापता परिवारीजनों के बारे में गुस्सा दिखाया तो भाग गए। कुछ को लोगों ने भगा दिया। इनके बारे में पुलिस को भी सूचना दी जा रही है।

जवाहर बाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष ने अपने संगठन स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह की कई जगह पर शाखा बना रखी थी। स्थानीय कोई व्यक्ति शाखा का अध्यक्ष होता था। उनका काम बाबा जयगुरुदेव के नाम पर लोगों को संगठन से जोड़ने का भी था।
विज्ञापन


इसी तरह से जवाहर बाग में रामवृक्ष ने दो से ढाई हजार की भीड़ जुटा ली थी। संगठन का गठन कन्नौज, उन्नाव, गोंडा, झांसी, बस्ती, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, बदायूं, आजमगढ़, लखनऊ, गोरखपुर और कुशीनगर समेत पूर्वांचल के तमाम जनपदों में था। जवाहर बाग हिंसा के बाद किसी के घर का व्यक्ति लापता हो गया तो कई गिरफ्तार हो गए। ऐसे में लोगों ने इन अध्यक्षों पर गुस्सा उतारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस तक पहुंच रहीं गुमनाम चिट्ठियां

फाइल फोटो

बस्ती में लालपुर निवासी सोलह साल के छात्र दीपक को पड़ोसी गांव का सुखलाल नाम का एक व्यक्ति बुलाकर ले गया था। अब दीपक का पता नहीं चल रहा है। जब दीपक के घरवालों ने सुखलाल से पूछा तो उसने पहले तो कुछ बताया नहीं बाद में कहा कि वह वहां से भाग गया था। गुस्साए ग्रामीणों ने सुखलाल को गांव से खदेड़ दिया है।

कहा कि पहले दीपक को ढूंढकर लाओ तभी गांव में घुसने देंगे। कन्नौज में तिरवार क्षेत्र निवासी भयप्रकाश रामवृक्ष के संगठन की कमान संभाल रहा था। वह भी अपने क्षेत्र से कई लोगों को लेकर आया था। अब जब लोग घायल हुए तो लोगों का गुस्सा फूट गया है। भयप्रकाश को भी गांव में नहीं घुसने दिया जा रहा है।

कानपुर देहात में रामरतन संगठन को देख रहे थे। वह भी अपने साथ कई लोगों को लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उसे भी गांव में नहीं घुसने दिया। जिक्र केवल इन्हीं गांवों का नहीं है बल्कि अधिकांश जगह यहीं हालात हैं। बाबा जयगुरुदेव के शिष्य इन लोगों पर भड़के हुए हैं। साफ कह दिया है कि जब तक लापता लोग वापस नहीं पहुंचेंगे गांव में नहीं घुसने देंगे।          

रामवृक्ष के लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस पर तमाम चिट्ठियां पहुंच रही हैं। फोन करके लोग सूचना दे रहे हैं। किस जनपद से कौन आदमी लोगों को लेकर आया था इसके बारे में बताया जा रहा है। एसएसपी मथुरा बबलू कुमार ने बताया कि लोग सूचनाएं दे रहे हैं, जिसके आधार पर छापामारी की जा रही है।

Published By Rahul Sankrityayan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें