फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जसवंत सिंह ने 4 साल बाद बेटों के लिए की ट्विटर पर वापसी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Oct 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंत सिंह - फोटो : PTI

मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के एक दिन पहले उनके पिता जसवंत सिंह ने 4 साल बाद सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर वापसी की। साल 2014 में हुई दुर्घटना के बाद वह कोमा में चले गए। उनका ट्विटर अकाउंट उनके छोटे बेटे भूपेंद्र सिंह चला रहे हैं। अक्तूबर 2017 से उनके अकाउंट पर पोस्ट होने लगीं।



पूर्व मंत्री के बेटे भूपेंद्र सिंह का कहना है, 'हां, मैं उनकी ओर से मैसेज पोस्ट करता हूं। अकाउंट को दोबारा मैनेज करने का फैसला पूरे परिवार का था।' उन्होंने कहा कि उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को भी मैनेज किया जा रहा है।


वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में वित्त मंत्री रह चुके जसवंत सिंह को साल 2014 में सिर में चोट लगी जिसके बाद वह कोमा में चले गए। जिसके बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट भी बंद हो गए। उनके अकाउंट जीवित तब हुए जब उनके बड़े बेटे मानवेंद्र, उनकी पत्नी चित्रा सिंह और छोटे भाई भूपेंद्र कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके अकाउंट से किए गए अधिकतर ट्वीव उनके बेटों से संबंधित होते हैं।


जसवंत सिंह लोकसभा चुनाव के समय साल 2014 में ट्विटर पर आए थे। उनकी टाइमलाइन से पता चलता है कि अकाउंट बीते 2 महीने से एक्टिव हैं। उनका आखिरी ट्वीट 4 जून, 2014 का था। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान के बाड़मेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के विरोध में जसवंत सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उन्हें इस बगावत के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next