फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लव मैरिज' करेंगी जापान की राजकुमारी!

Tue, 16 May 2017 07:11 PM IST
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Princess Kako of Japan - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जापान के सम्राट अकिहितो की पोती राजकुमारी काको जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाली हैं। जापानी मीडिया के मुताबिक, काको की कोमूरो नामक एक युवक से प्रेम विवाह करेंगी। की कोमूरो जल क्रीड़ा के दीवाने तो हैं ही, साथ ही उन्हें स्कीइंग, वायलिन और खाना पकाने का शौक भी है।
विज्ञापन


चर्चा है कि काको की कोमूरो के इन्हीं शौक के चलते उनकी दीवानी हुईं। काको का दिल जीतने वाले कोमूरो टोक्यो के इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी के छात्र थे, जहां से 25 वर्षीय काको ने भी ग्रेजुएशन पूरा किया है।

बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात पांच साल पहले टोक्यो के शिबुआ में एक रेस्टोरेंट में हुई थी। इसके बाद वे लगातार डेट कर रहे थे। हालांकि राजघराने से जुड़ी इंपीरियल एजेंसी ने मंगलवार को इन खबरों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें