रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने बुधवार को जननी सेवा शुरू की। इस सुविधा के तहत बच्चों के लिए रेलवे स्टेशनों के साथ ही चुनिंदा ट्रेनों में बच्चों के लिए दूध, गर्म पानी व बेबी फूड उपलब्ध होगा। बच्चों के खाद्य पदार्थ को ई-बुकिंग के साथ ही ऐप, एसएमएस, टोल फ्री नंबर 1323 पर कॉल करके मंगाया जा सकता है।
इसके साथ ही दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, हावड़ा, चैन्नई, मुंबई समेत 25 स्टेशनों पर गर्म दूध और गर्म पानी भी बच्चे के लिए उपलब्ध होगा। ई-मेल के माध्यम से इस स्टेशन पर ट्रेन में बच्चों का खाना भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस योजना को लांच करते वक्त प्रभु ने कहा खाना उपलब्ध करने वालों का कहा कि जंक फूड की जगह हेल्दी फूड बच्चों को दिया जाए। फिंगर चिप्स, चॉकलेट भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जननी सेवा से माताओं को काफी खुशी होगी। अक्सर ट्रेन लेट होने पर मां परेशान हो जाती है। यह मूलभूत आवश्यकता है।
बच्चों को ट्रेन में मिलने वाला व्यंजन
- चाइल्ड चाइनिज नॉन वेज कॉंबो-95 रुपया
- चाइल्ड चाइनिज वेज कॉबो-75 रुपया
- चाइल्ड नॉन वेज बर्गर कॉंबो-75 रुपया
- चाइल्ड बर्गर वेज कॉंबो-60 रुपया।
- चाइल्ड सैंडविच वेज कॉबो-70 रुपया।
- चाइल्ड सैंडविच नॉनवेज कॉबो-80 रुपया।