फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: भारतीय सेना के कैंप को आतंकियों ने बनाया निशाना, हमले में जवान शहीद

Mon, 28 May 2018 05:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार देर रात आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया। इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक नागरिक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन


पुलवामा जिले के काकपोरा इलाके में 50 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर देर रात आतंकियों ने हमला बोलते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हमला होते ही जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

इसके बाद आतंकी भाग निकले। हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान नागरिक बिलाल अहमद गनेई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। नरवा काकपोरा का बिलाल सूमो ड्राइवर था।
विज्ञापन


बता दें कि गत शुक्रवार को कुलगाम जिले में 34 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। रमजान में केंद्र सरकार की ओर से सीजफायर की घोषणा के बाद भी आतंकियों की ओर से हमले थम नहीं रहे हैं। 16 मई को घोषणा के बाद से अब तक लगभग डेढ़ दर्जन घटनाओं को आतंकी अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें