फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री संग बैठक: पीएम के 'करीब' बैठे फारूक, तीन पूर्व सीएम एक साथ बैठे तो चौथे पूर्व मुख्यमंत्री को दूसरी जगह बैठाया

Thu, 24 Jun 2021 05:25 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मोदी, जिन्होंने बैठक की अध्यक्षता की, उनके एक तरफ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठे थे। उसके बाद पूर्व सीएम डॉ. फारुक अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद और महबूबा मुफ्ती बैठी हुई थीं...
विज्ञापन
दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने के लिए जम्मू-कश्मीर के 14 नेता गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे। बैठक से दो तीन दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला 'अनुच्छेद 370' से पहले वाली व्यवस्था को बहाल करने का समर्थन करते हुए दिखाई दिए थे, लेकिन बैठक के दिन उन्होंने कहा, हमें पाकिस्तान के बारे में बात नहीं करनी है बल्कि अपने वतन के बारे में चर्चा करनी है। चूंकि पाकिस्तान से बात करने वाला बयान महबूबा मुफ्ती ने दिया था, इसलिए बैठक शुरू होने से पहले अब्दुल्ला ने उससे किनारा कर लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, महबूबा का पाकिस्तान पर बयान निजी है। इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, हमारा कोई एजेंडा नहीं है। उधर बैठक में फारूख अब्दुल्ला, जो 'गुपकार' के अध्यक्ष भी हैं, वे प्रधानमंत्री मोदी के सबसे करीब बैठे थे। उनके साथ दो पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और महबूबा मुफ्ती बैठे हुए थे। खास बात ये रही कि चार मुख्यमंत्रियों में से एक पूर्व सीएम अलग जगह पर बैठाए गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी, जिन्होंने बैठक की अध्यक्षता की, उनके एक तरफ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठे थे। उसके बाद पूर्व सीएम डॉ. फारुक अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद और महबूबा मुफ्ती बैठी हुई थीं। चौथे पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला उनके साथ नहीं बैठाए गए। उनके लिए दूसरी जगह पर सीट तय की गई थी। उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ बैठे हुए थे।
विज्ञापन

 

बैठक शुरू होने से पहले जब सभी 14 नेताओं ने पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचवाया तो उस वक्त चारों पूर्व मुख्यमंत्री पहली पंक्ति में खड़े थे। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, अमित शाह के साथ खड़े थे। अब्दुल्ला के साथ में महबूबा मुफ्ती खड़ी हुई थीं। फोटो खिंचवाते समय पहली पंक्ति में केवल पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने मास्क लगा रखा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें