अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले से पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं भी अनिश्चित काल के लिए पूरी तरह से बंद कर दी है। वहीं, एलओसी पर सुरक्षाबलों को भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं।
शहर में सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों को भी तैनाती की गई है। वहीं, इस आतंकी हमले को देखते हुए जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पेंथर पार्टी ने मंगलवार को शहर में बंद का ऐलान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अस्पताल में आतंकी हमले हुए घायलों से मिलने पहुंची हैं।
बता दें कि, आतंकियों द्वारा श्रीनगर से जम्मू जा रही एक बस पर भी गोलीबारी की गई। इस कायराना हमले के दौरान 7 अमरनाथ यात्रियों की मौत हुई है जबकि 18 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सीआरपीएफ, सेना और जेकेपी के जवानों का संयुक्त तलाशी अभियान जारी है।
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आतंकी हमले पर अपने बयान में कहा है कि कोई शब्द नहीं है जिससे उनके अंदर का दर्द बयां हो सकें।
Spoke to BJP District President and MLC from Anantnag and asked our karyakartas in Kashmir to help the pilgrims in need: Amit Shah(File pic) pic.twitter.com/U9PveRvPAE
— ANI (@ANI_news) July 10, 2017
आतंकी हमले में घायल तीर्थयात्रियों को देखने पहुंची जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस हमले को राज्य के लिए शर्मनाक बताया।
#WATCH: Jammu and Kashmir Chief Minister Mehbooba Mufti visits the injured #AmarnathYatra pilgrims in Anantnag hospital. pic.twitter.com/jcGyst45ap
— ANI (@ANI_news) July 10, 2017
गुजरात से 6 लोगों के मारे जाने का गुजरात के सीएम विजय कुमार रुपाणी ने दुख प्रकट करते हुए कड़ी निंदा की है।
Condemn cowardly attack, India will never get bogged down by such acts: Gujarat CM Vijay Rupani on attack on #AmarnathYatra pilgrims pic.twitter.com/gsZSXmVO5j
— ANI (@ANI_news) July 10, 2017