हिमपात से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। बर्फबारी व रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है और पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर लेह व गुरेज राजमार्ग बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
तीसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा
2 of 7
Badrinath
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नागनीधूरा, छिपलाकेदार की चोटियों पर शुक्रवार को हिमपात हुआ।
विज्ञापन
3 of 7
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल में शुक्रवार को रोहतांग दर्रे पर 25 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। जनजातीय क्षेत्रों केलांग, किन्नौर के कल्पा और मंडी के पर्वतीय क्षेत्र शिकारी देवी में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। शिमला में दोपहर को बूंदाबांदी हुई।
4 of 7
हिमाचल प्रदेश
उधर, जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह तथा श्रीनगर-गुरेज राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
हिमाचल प्रदेश
बर्फानी हवाओं से राज्य भर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन
6 of 7
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के धुंदी, लाहौल और स्पिति में बर्फबारी हो रही है।