फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: लश्कर के 2 आतंकी ढेर, प्रदर्शनकारियों ने की पत्थरबाजी, 1 नागरिक की मौत

Sat, 14 Oct 2017 11:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
पुलवामा - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए एनकाउंटर में सुरक्षा बल के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया। क्रॉस फायर में एक आम नागरिक की मौत भी हो गई और एक जख्मी हो गया। जो दो आतंकी मारे गए उसमें से एक लश्कर का कमांडर वसीम शाह था जो आतंकी संगठन के लिए भर्तियां कर रहा था। आतंकियों के मारे जाने के बाद जवानों पर पत्थरबाजी भी हुई थी। एनकाउंटर में शाह के अलावा हाफिज निसार मारा गया। आतंकियों के पास से एक AK-47, एक AK-56 और छह मैगजीन मिली हैं।
विज्ञापन


आईजी मुनीर खान ने बताया कि उनको वहां दो आतंकियों के छिपे होने की जानकारी थी इस वजह से पुलिस, आर्मी और सीआरपीएफ ने मिलकर यह ऑपरेशन चलाया था। मुनीर ने आगे बताया कि वसीम शाह का मारा जाना बड़ी उपलब्धि है क्योंकि वह लश्कर के लिए भर्तियां कर रहा था। इससे पहले जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने बताया था कि आतंकी वसीम शाह बहुत से मामलों में शामिल था और संगठन के लिए भर्तियां करता था। उन्होंने इसको बड़ी कामयाबी भी बताया। 

इससे पहले 11 अक्टूबर को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। बांदीपुरा के हाजिन इलाके में हुई उस मुठभेड़ में एयरफोर्स के दो जवान शहीद हो गए थे और दो आतंकी भी मारे गए थे।
विज्ञापन


आशिकी के चक्कर में मारे गए ये 5 मोस्ट वांटेड आतंकवादी

इससे पहले दस अक्टूबर को कुपवाड़ा जिले में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी जिसको जवानों ने नाकाम कर दिया था। आतंकी अपने हथियार छोड़ पीओके भागने में सफल रहे थे। इलाके की तलाशी के दौरान सेना को घटनास्थल से दो एके 47 राइफल, चार मैगजीन, 60 राउंड, एक पिस्तौल समेत अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ था।
  Terrorist Wasim Shah was involved in many cases and recruitment, his elimination is a huge success : J&K DGP SP Vaid on #Pulwama encounter pic.twitter.com/nFZxZ4g5Te — ANI (@ANI) October 14, 2017

  Two terrorists Wasim Shah and Hafiz Nisar gunned down by security forces in an encounter in J&K's Pulwama (visuals deferred) pic.twitter.com/fHIUfyjW13 — ANI (@ANI) October 14, 2017   Pulwama(J&K): Both the terrorists Wasim Shah and Hafiz Nisar were a part of the LeT. — ANI (@ANI) October 14, 2017   #UPDATE Two terrorists Wasim Shah and Hafiz Nisar gunned down by security forces in J&K's Pulwama pic.twitter.com/8BiIUjxSiS — ANI (@ANI) October 14, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें