बुधवार की सुबह शिवसेना की एक टीम धारा 144 का उल्लंघन कर श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने पहुंची है। शिवसेना के जम्मू-कश्मीर प्रमुख डिंपी कोहली ने बताया कि पार्टी ने पिछले दिनों नेशनल कांफ्रेस के मुखिया फारूख अब्दुल्ला ने कहा था कि केंद्र सरकार और बीजेपी पाक अधिकृत कश्मीर में झंडा फहराने की बात करते हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि श्रीनगर के लाल चौक पर ही तिरंगा फहरा कर दिखाएं, फारूख ने कहा था कि वो वहां भी तिरंगा नहीं फहरा पाएंगे पीओके की तो बात ही छोड़ दीजिए।
पढ़ें: PoK से पहले लाल चौक में भारत का झंडा फहराकर दिखाए मोदी सरकारः फारुक अब्दुल्ला
फारूख की इस धमकी के बाद बुधवार को शिवसेना की एक विशेष टीम श्रीनगर पहुंची है। जेएंडके स्टेट के मुखिया डिंपी कोहली ने समाचार एजेंसी को बताया कि फारूख अब्दुल्ला ने भारतीयों को चैलेंज किया था कि तिरंगा लाल चौक पर फहराकर दिखाएं और ये हमारा उनको जबाव है।
कोहली ने ये भी कहा कि वह समय दूर नहीं जब पीओके में भी तिरंगा फहराया जाएगा। कोहली ने कहा कि सेना की जेएंडके यूनिट सेंट्रल लीडरशिप में ही यह काम कर रही है।