फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा परिदृश्य की अमित शाह ने की समीक्षा, अमरनाथ यात्रा व परिसीमन पर चर्चा

Mon, 07 Jun 2021 01:54 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/ जम्मू

सार

  • उप राज्यपाल की मौजूदगी में हुई बैठक में पंडिता की हत्या, अमरनाथ यात्रा व परिसीमन पर हुई चर्चा
  • घाटी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और विधानसभा चुनाव भी रहा मुद्दा
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में हुई बैठक में घाटी में राजनीतिक व्यक्तियों को आतंकियों की ओर से निशाना बनाए जाने, परिसीमन तथा अमरनाथ यात्रा पर भी चर्चा हुई। इस दौरान घाटी में भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के मुद्दे पर भी गंभीर मंत्रणा की गई।

विज्ञापन


बैठक में हाल ही में मारे गए पुलवामा के त्राल नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता राकेश पंडिता की आतंकियों द्वारा की गई हत्या पर गंभीर चिंता जताई गई। कहा गया कि आम जनप्रतिनिधियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों में विश्वास का माहौल पैदा करने की जरूरत है तभी जमीनी स्तर पर विकास का सच सामने आ सकता है। बैठक में अमरनाथ यात्रा पर लंबी चर्चा हुई। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सरकार ने फिलहाल यह तय नहीं किया है कि इस बार यह यात्रा सामान्य तरीके से हो सकेगी अथवा नहीं।

तैयारी के मद्देनजर यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। हालांकि, अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि सैद्धांतिक तौर पर यात्रा न कराने का फैसला किया गया है, लेकिन गृह मंत्रालय के रुख का इंतजार है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में जम्मू-कश्मीर के परिसीमन और विधानसभा चुनाव पर भी विचार विमर्श किया गया। हालांकि चुनाव पर फैसला परिसीमन की प्रक्रिया पूरी करने का बाद ही लिया जाएगा। बैठक में खुफिया एजेंसी आईबी के निदेशक अरविंद कुमार, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह, पूर्व मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, मुख्य सचिव डॉ. अरुण मेहता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गृह सचिव और गृह मंत्री से अकेले में भी मिले
सूत्रों ने बताया कि इससे पहले मनोज सिन्हा ने गृहसचिव अजय भल्ला और अमित शाह से अलग-अलग अकेले में लंबी बातचीत की। सिन्हा शनिवार दोपहर से दिल्ली में हैं और अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार दोपहर श्रीनगर वापस लौटेंगे। सिन्हा की इस दिल्ली यात्रा को उत्तर प्रदेश चुनाव की हो रही गहमागहमी से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें