फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया यूनिवर्सिटी की कुलपति की अपील- मैं भी एक मां हूं, किया छात्रों का दर्द महसूस

Fri, 20 Dec 2019 07:54 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Najma Akhtar Jamia VC - फोटो : Social Media
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की कुलपति नजमा अख्तर ने शुक्रवार को छात्रों के नाम एक पत्र लिखकर कहा कि वे भी एक मां हैं और छात्रों के साथ हुई ज्यादती का दर्द स्वयं महसूस करती हैं। उन्होंने इस घड़ी में छात्रों और उनके परिवार के साथ खड़े होने की बात कही है। उन्होंने घायल छात्रों से स्वयं बात की और परिवारजनों को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा है कि यूनिवर्सिटी परिसर में पुलिस ने बिना इजाजत प्रवेश किया था और इसके बारे में पुलिस और मंत्रालय में शिकायत दर्ज करा दी गई है और इस पर न्याय होगा।  

विज्ञापन

पिछले रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के आसपास के क्षेत्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के विरोध में प्रदर्शन आयोजित हुआ था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की थी और कई डीटीसी बसों को आग के हवाले कर दिया था। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के प्रयास में पुलिस जामिया लाइब्रेरी में घुस गई थी। इस हिंसा में जामिया के कई छात्रों को गंभीर चोटें आई थीं, जिसका राष्ट्रीय स्तर पर विरोध हुआ था। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें