फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: फिर से शुरू हुआ जल्लीकट्टू, 37 लोग घायल

Sun, 05 Feb 2017 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु के मदुरै जिले के अवनीपूरम में रविवार को जल्लीकट्टू के आयोजन में 37 लोगों के घायल होने की खबर है। साथ ही, 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस खेल में 900 से ज्यादा सांडो और 1200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सांडो के इस खेल का उद्घाटन रेवेन्यू मिनिस्टर आर बी उदयकुमार और जिला कलेक्टर वीराघावा राव ने किया। आयोजन में जिले और पुलिस के कई उच्च अधिकारी भी मौजूद थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की भारी तैनाती की गई थी।

बता दें कि जल्लीकट्टू का आयोजन पोंगल पर्व पर फसलों की कटाई के दौरान किया जाता है। लेकिन, इस साल सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध बाद के इस खेल का आयोजन नहीं हो सका था। जिसके बाद तमिलनाडु सरकार द्वारा जल्लीकट्टू पर अध्यादेश लाया गया और काफी हंगामें के बीच इसे पास कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें