फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S Jaishankar: विदेश मंत्री जयशंकर का तंजानिया दौरा आज से, 10वीं संयुक्त आयोग बैठक की करेंगे सह-अध्यक्षता

Wed, 05 Jul 2023 04:04 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जयशंकर सबसे पहले पांच से छह जुलाई तक जांजीबार के दौरे पर रहेंगे। जांजीबार में जयशंकर भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित जल आपूर्ति परियोजना का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर पांच से आठ जुलाई तक तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जयशंकर सबसे पहले पांच से छह जुलाई तक जांजीबार के दौरे पर रहेंगे। जांजीबार में जयशंकर भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित जल आपूर्ति परियोजना का दौरा करेंगे। वह तंजानिया का दौरा करने वाले भारतीय नौसेना जहाज त्रिशूल पर एक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगे। इसके बाद विदेश मंत्री 7 से 8 जुलाई तक तंजानिया के दार-ए-सलाम शहर में रहेंगे। जहां वह अपने समकक्ष के साथ 10वीं भारत-तंजानिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। यहां कई कैबिनेट रैंक के मंत्रियों सहित देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

भारत के संसदीय मैत्री समूह से भी करेंगे मुलाकात 
विदेश मंत्री जयशंकर यात्रा के दौरान भारत के संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से मिलेंगे और भारत-तंजानिया व्यापार बैठक का उद्घाटन करेंगे। यहां भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे और दार-ए-सलाम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया, भारत और तंजानिया के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। विदेश मंत्री की तंजानिया यात्रा से हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। दोनों देशों ने भारत और तंजानिया के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की बैठक का दूसरा संस्करण भी देखा, जो इस साल की शुरुआत में 28 और 29 जून को अरुशा में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेडीडीसी बैठक में सुरक्षा बढ़ाने पर की चर्चा 
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, जेडीडीसी बैठक में दोनों पक्षों ने हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में सुरक्षा बढ़ाने पर चर्चा की। संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से सहयोग के व्यापक अवसरों पर चर्चा की। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें