फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: इस्राइली विदेश मंत्री से जयशंकर ने की बात, गाजा के मौजूदा हालात और समुद्री यातायात की सुरक्षा पर चर्चा

Tue, 12 Dec 2023 05:28 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस्राइली विदेश मंत्री एली कोहेन से बात की। इस चर्चा के दौरान गाजा में मौजूदा स्थिति, लेबनान और क्षेत्र में समुद्री यातायात की सुरक्षा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस्राइली विदेश मंत्री एली कोहेन और विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते सात अक्तूबर को गाजा स्थित आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे थे। हमास के आंतकियों ने गाजा से सटी इस्राइली सीमा को तोड़कर इस्राइल शहरों में घुसपैठ की थी। जिसके बाद आतंकियों ने इस्राइली नागरिकों को बंधक बना लिया था। इस घटना के बाद से इस्राइल और हमास के बीच भीषण युद्ध की शुरूआत हुई। जवाबी कार्रवाई में गाजा स्थित हमास के ठिकानों को इस्राइली सेना ने निशाना बनाया। जिसमें कई सुरंगों, ठिकानों को तबाह किया गया। दोनों पक्षों के बीच चल रहे युद्ध को लेकर लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों में आलोचना हो रही है। दुनिया एक तरफ रूस और यूक्रेन के युद्ध से उभर नहीं पाई थी, वहीं हमास और इस्राइल के बीच युद्ध शुरू हो गया। हालांकि तमाम दबावों के बाद बंधक बनाए गए इस्राइली नागरिकों को छोड़ने पर हमास सहमत हुआ। इसके लिए कुछ दिनों तक गाजा में युद्ध विराम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन


वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस्राइली विदेश मंत्री एली कोहेन से बात की। इस चर्चा के दौरान गाजा में मौजूदा स्थिति, लेबनान और क्षेत्र में समुद्री यातायात की सुरक्षा पर चर्चा की गई। इस दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि संपर्क में हम बने रहेंगे। एस जयशंकर ने  बातचीत से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया में साझा किया। 
 

इस्राइल-हमास युद्ध में मौत के आंकड़ें
हमले में करीब 1200 से ज्यादा इस्राइलियों की जानें गई थीं। वहीं इस्राइल के जवाबी हमलों में करीब 18,000 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि गाजा के 24 लाख लोगों में से 19 लाख अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं, उनमें आधे बच्चे शामिल हैं। हमास और इस्राइल के बीच युद्ध शुरू हुए 65 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके खत्म होने के फिलहाल कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।  सोमवार को सामने आईं इस्राइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिणी गाजा पट्टी में लड़ाई के दौरान इस्राइली सेना के तीन और सैनिकों की मौत हो गई है। इससे हमास के खिलाफ जमीनी हमले में मारे गए सैनिकों की संख्या 104 हो गई। इन सैनिकों की मौत खान यूनिस इलाके में एक विस्फोटक उपकरण से हुई। इस घटना में अन्य चार सैनिक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। इस्राइली सेना के अनुसार, 27 अक्तूबर को जमीनी आक्रमण शुरू होने के बाद से लगभग 600 आईडीएफ सैनिकों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें