फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaishankar: 'मुझे विश्वास है हम जल्द UN में स्थायी सदस्य होंगे', हिंद महासागर सम्मेलन में बोले जयशंकर

Sat, 10 Feb 2024 08:19 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, पर्थ

सार

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि मुझे 100 प्रतिशत विश्वास है कि जल्द भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट मिलेगी। अब दुनिया भारत को एक अलग नजर से देखती है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय हिंद महासागर सम्मेलन में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमें 100 प्रतिशत विश्वास है कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट मिलेगी, लेकिन ऐसा आसान नहीं होगा क्योंकि वहां बहुत सारे देश हैं, जो हमें रोकना चाहते हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जब वह दुनियाभर में जाते हैं तो उन्हें यह बदलाव नजर आता है।
विज्ञापन


मुझे विश्वास यूएन में भारत होगा स्थायी सदस्य- जयशंकर 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जब मैं दुनियाभर में जाते हैं तो उन्हें यह बदलाव नजर आता है। अब दुनिया भारत को एक अलग नजर से देखती है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे 100 फीसदी यकीन है कि हम वहां पहुंचेंगे। हालांकि यह आसान नहीं है। कई देश रोकने की कोशिश करेंगे। लेकिन मुझे विश्वास है कि हम वहां पहुंचेंगे और मैं पांच साल पहले या 10 साल पहले के मुकाबले आज ज्यादा आश्वस्त हूं। 

कई देशों को अब भारत पर भरोसा- जयशंकर
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि दुनिया के कई देशों को भारत पर भरोसा है। ऐसे कई मुद्दे थे जिनमें कई देशों के हित शामिल थे लेकिन वैश्विक बहस पर कुछ ही लोगों का दबदबा था। कई देश आज कर्ज की स्थिति में है। आज का भारत भरोसेमंद और अच्छा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई देश हैं जो भारत को वहां देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न निकायों में हुए कई चुनावों में भारत लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है।
विज्ञापन


भारत का समय आने वाला है- जयशंकर
जयशंकर ने कहा कि आने वाले 25 वर्ष हमारे लिए खास है। ये वर्ष भारत के परिवर्तन के वर्ष होंगे, जो विश्व की स्थिति को भी बदल देगा। भारत आने वाले समय में एक बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। दुनिया पर इसका खास प्रभाव पड़ेगा। जयशंकर ने कहा कि अब हमारा समय आ रहा है, आप सभी जानते हैं। लेकिन अभी भी हमें इसी स्थिति में आने के लिए बहुत काम करना होगा। बता दें जयशंकर ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक पुराने क्लब की तरह है जिसमें कुछ ऐसे सदस्य हैं जो अपनी पकड़ ढीली नहीं होने देना चाहते और अपनी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के इच्छुक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें