फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 WC: फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान उदय ने कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- ‘हम इतिहास रचने के करीब’

Sat, 10 Feb 2024 08:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मुकाबले से पहले कप्तान सहारन ने दिल छू लेने वाली बात कही है। उन्होंने बताया कि उन्हें अहसास है कि उनकी टीम अरबों लोगों के सपने को लेकर चल रही है। हम इतिहास रचने के करीब हैं।
विज्ञापन
उदय सहारन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर 19 विश्व कप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (11 फरवरी) को खेला जाएगा। कप्तान उदय सहारन की अगुवाई में टीम ने गुरुवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की। अब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। उम्मीद है कि भारत अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए एक बार फिर विजेता बनने में कामयाब होगा।
विज्ञापन


इस मुकाबले से पहले कप्तान सहारन ने दिल छू लेने वाली बात कही है। उन्होंने बताया कि उन्हें अहसास है कि उनकी टीम अरबों लोगों के सपने को लेकर चल रही है। कप्तान ने बताया कि वह अपनी टीम से ज्यादा कुछ तो नहीं मांग सकते लेकिन उनकी कोशिश है कि वह एक ऐसी विरासत का निर्माण करें जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करे।

‘हम अरबों दिलों के सपने को कंधे पर लेकर चल रहे’
उदय ने कहा, “जैसे ही हम विश्व कप फाइनल के करीब पहुंच रहे हैं। हम अरबों दिलों के सपनों को अपने कंधों पर ले जा रहे हैं। हमारा सफर हमारी कड़ी मेहनत, एकता और खेल के प्रति प्यार का प्रमाण है। इस अंतिम लड़ाई में हमारा लक्ष्य एक ऐसी विरासत बनाना है जो अगली पीढ़ी को प्रेरित करे। यह सिर्फ एक खेल नहीं है, यह इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने का मौका है। एक कप्तान के तौर पर मैं अपनी टीम से इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकता था क्योंकि हम इतिहास रचने के करीब हैं।“
विज्ञापन

 
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्या कहा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अब तक इस टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में खिताबी मुकाबलें में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने की उम्मीद है। सहारन के अलावा ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के कप्तान ह्यूग डी वीबगेन भी भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर उत्साहित दिखे। उन्होंने बताया कि वह इस खिताब को कोच के साथ परिवार और दोस्तों के लिए जीतना चाहते हैं।

कप्तान ने कहा, “पाकिस्तान के खिलाफ करीबी मुकाबले के बाद फाइनल में जगह बनाकर हम वास्तव में खुश हैं और हम रविवार को फाइनल में भारत से भिड़ने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। पूरी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार काम किया है, और रविवार को ट्रॉफी उठाना एक टीम के रूप में हमारे लिए बहुत मायने रखेगा। यह हमारे कोचों के साथ-साथ परिवार और दोस्तों को बेहद गौरवान्वित करने का अवसर है। “
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें