फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय: जयशंकर और अमेरिकी पैसिफिक कमांड के कमांडर की मुलाकात, हिंद-प्रशांत में सुरक्षा सहयोग पर चर्चा

Sun, 04 Oct 2026 10:31 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, नई दिल्ली

सार

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल सैमुअल पापारो से मुलाकात की। दोनों ने हिंद-प्रशांत में समुद्री सुरक्षा, रक्षा साझेदारी, उभरती तकनीक और क्षेत्रीय रणनीतिक स्थिरता पर चर्चा की।
विज्ञापन
भारत-अमेरिका के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रविवार को अमेरिकी पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे. पापारो से मुलाकात की। दोनों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा हुई। एडमिरल पापारो शनिवार से छह दिवसीय भारत दौरे पर हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- असम कैबिनेट का फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस समेत कई नौकरियों में 12% आरक्षण, इन वाहनों पर लगेगा ग्रीन सेस

उनकी यह यात्रा भारत-अमेरिका के बीच प्रमुख रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से हो रही है। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने एडमिरल पापारो के साथ सुरक्षा साझेदारी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी इस बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


रक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर जोर
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यह बैठक भारत-अमेरिका की प्रमुख रक्षा साझेदारी में बनी गति को आगे बढ़ाने और दोनों देशों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से हुई। अमेरिकी दूतावास के अनुसार, एडमिरल पापारो अपनी भारत यात्रा के दौरान भारतीय अधिकारियों के साथ साझा सुरक्षा प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे। इनमें डिजिटल तकनीक और उभरती प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल, क्षेत्रीय रणनीतिक स्थिरता बनाए रखना और सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना शामिल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 50 हजार रुपये वाले बयान पर घिरे वाघेला: बोले- माफी नहीं मांगूंगा; भाजपा को बताया आरक्षण विरोधी; बवाल क्यों?

हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर खास ध्यान
अमेरिकी पैसिफिक कमांड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह क्षेत्रीय देशों के साथ सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के साथ विभिन्न आपात स्थितियों से निपटने में भी अहम भूमिका निभाता है। अमेरिकी दूतावास ने कहा कि उभरती तकनीक से लेकर समुद्री सुरक्षा तक भारत और अमेरिका भविष्य की चुनौतियों से निपटने में सक्षम रक्षा साझेदारी तैयार कर रहे हैं। एडमिरल पापारो की भारत यात्रा भारत-अमेरिका की प्रमुख रक्षा साझेदारी की मजबूती और हिंद महासागर क्षेत्र में अमेरिका की निरंतर मौजूदगी को भी दर्शाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें