फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू हुई जैश की ऑनलाइन मैग्जीन, अजहर ने लिखा आर्टिकल

Fri, 18 Mar 2016 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट हमले के लिए जिम्मेदार प्रतिबंधित संगठन जैश ए मोहम्मद ने अपनी गतिविधियां दोबारा शुरू कर दी हैं। संगठन की ऑनलाइन मैगजीन अल कलाम का नया अंक सामने आया है। यह सब तब हुआ है जब आठ हफ्ते पहले ही पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने पठानकोट हमले के मामले में इस आतंकी संगठन की इंटरनेट गति‌विधियों को ठप करने का दावा किया था। 
विज्ञापन


मैगजीन का नया अंक तब प्रकाशित हुआ है जब एक दिन पूर्व ही भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नेपाल के पोखरा में बताया था कि पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों का दल 27 मार्च को भारत आएगा।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार भारतीय खूफिया अधिकारियों के अनुसार जैश की ऑनलाइन पत्रिका में कमांडर मौलाना मसूद अजहर का लेख भी छपा है जो इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान में जैश की गति‌विधियां बदस्तूर जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट हमले के मामले में हिरासत में लेने का था दावा

pathankot attack - फोटो : pathankot attack
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के बहावलपुर में 16 एकड़ में बने जैश के मुख्यालय में हर महीने जेहाद से जुड़े मुद्दे पर मीटिंग होती है। यहां से कई वाहनों में भरकर जेहादी पाक के रेगिस्तानी इलाकों में हथियारों की ट्रेनिंग लेने जाते देखे जा सकते हैं।

कुछ दिन पहले ही पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने दावा किया था कि अजहर सरकार की प्रोटेक्टिव कस्टडी में हैं, अगर दावा सही है तो ‌फिर सवाल ये है कि उसका लेख पत्रिका में कैसे प्रकाशित हो गया। 

बताया जा रहा है कि मसूद अजहर पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई के संरक्षण में इस्लामाबाद में एक सेफ हाउस में रह रहा है। संभवतः उसके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की गई है। अजहर का जो लेख पत्रिका में छपा है उसका शीर्षक है मोहब्बत का जमाना आ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें