फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliamentary Committees: जयराम रमेश को पर्यावरण समेत पांच कमेटियों का प्रभार, इन नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

Tue, 04 Oct 2022 10:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा सांसद राधा मोहन सिंह को रेलवे की संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल को गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
जयराम रमेश (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन पर संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं बिहार से भाजपा के राज्य सदस्य विवेक ठाकुर को शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा लोकसभा सांसद राधा मोहन सिंह को रेलवे की संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल को गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

छह प्रमुख संसदीय समितियों की भाजपा को अध्यक्षता
संसदीय स्थायी समितियों का मंगलवार को पुनर्गठन किया गया। ताजा फेरबदल में गृह मामलों और सूचना प्रौद्योगिकी सहित चार प्रमुख संसदीय समितियों में से किसी की भी अध्यक्षता विपक्षी दलों को नहीं दी गई है। ये समितियां अभी तक कांग्रेस के पास थीं।
विज्ञापन


साथ ही छह प्रमुख संसदीय समितियों- गृह, आईटी, रक्षा, विदेशी मामलों, वित्त और स्वास्थ्य- सभी की अध्यक्षता भाजपा और उसके सहयोगियों को सौंप दी गई हैं। विपक्षी दलों में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को किसी भी पैनल की अध्यक्षता नहीं दी गई है। इसके अलावा स्थाई समितियों की संख्या घटा दी गई है। अब 24 के मुकाबले केवल 22 स्थायी समितियां रहेंगी, जिसमें लोकसभा की 15 और राज्यसभा की 7 समितियां होंगी।

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की जगह भाजपा सांसद और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी बृज लाल को गृह मामलों की संसद की स्थाई समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की जगह शिंदे गुट के शिवसेना सांसद प्रतापराव जाधव को सूचना प्रौद्योगिकी के संसदीय पैनल का अध्यक्ष बनाया गया है।

खाद्य और उपभोक्ता मामलों पर संसदीय समिति की अध्यक्षता से तृणमूल कांग्रेस को हटा दिया गया है। समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

उद्योग मामलों की संसदीय समिति से डीएमके को हटा दिया गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को शिक्षा, महिला, बाल-युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थाई समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें