कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि उन्होंने फसलों के लिए एमएसपी को कानूनी मान्यता देने के अपने वादे को क्यों तोड़ दिया। हरियाणा की महिला पहलवानों के विरोध का जिक्र करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि उन्होंने सांसद बृजभूषण सिंह पर आखिर क्यों कार्रवाई नहीं की, जिस पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप है। गौरतलब है कि पीएम मोदी शनिवार को हरियाणा के अंबाला और सोनीपत में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
जयराम रमेश ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी से तीन सवाल पूछेः-
किसानों के मुद्दे पर रमेश ने साधा निशाना
महिलाओं के आरोपों पर रमेश ने भाजपा सरकार को घेरा
जयराम रमेश ने कहा कि सांसद सिंह को महिला पहलवानों के साथ किए गए गलत बर्ताव पर दंडित किया जाना था लेकिन पार्टी ने कैसरगंज लोकसभा सीट से उनके बेटे करण सिंह को टिकट दे दिया। भाजपा का यह फैसला उन बेटियों के चेहरे पर तमाचा है, जिन्होंने अपने करियर पर दांव लगा दिया। वे न्याय की लड़ाई के लिए कई दिनों तक धूप और बारिश में सड़कों पर सोईं रहीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में नारी शक्ति सिर्फ एक नारा है। मोदी सरकार में यौन हिंसा के अपराधियों को आश्रय दिया गया, चाहे बृजभूषण सिंह हो या फिर प्रज्ज्वल रेवन्ना। क्या पीएम मोदी के राज्य में महिलाएं कभी सुरक्षित रह पाएंगी।
दलितों के साथ हरियाणा में भेदभाव