जयपुर के शास्त्री नगर में कुछ मच्छरों में जीका वायरस पाया गया है। विशेषज्ञों ने इन्हीं मच्छरों के कारण संक्रमण फैलने की आशंका जताई है। मिली जानकारी के अनुसार, जीका वायरस से प्रभावितों की संख्या बढ़कर अब 32 पहुंच गई है। इनमें तीन गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च (एनआईएमआर) की निदेशक डॉ. नीमा वलेचा ने बताया कि शास्त्री नगर के जिस कॉलोनी में जीका वायरस पाए जाने की सूचना मिली थी, वहां एनआईएमआर की एक टीम ने जाकर निरीक्षण किया था।
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय को इसकी रिपोर्ट सौंपी गई थी। इससे पहले राजस्थान सरकार के अधिकारियों ने बताया कि 168 गर्भवती महिलाओं समेत 450 लोगों के खून की जांच की गई थी। इनमें 29 लोगों को इस वायरस से संक्रमित पाया गया था।