फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी हिंसा: विहिप ने बताया सुनियोजित साजिश, उपद्रवियों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग 

Mon, 18 Apr 2022 08:08 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस पूरे मामले पर विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि जहांगीरपुरी मामला एक सुनियोजित षड्यंत्र था। संगठन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल रविवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिला और ज्ञापन देकर उच्चस्तरीय जांच और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद ने पूर्व सूचना के बावजूद सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन


इस पूरे मामले पर विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि जहांगीरपुरी मामला एक सुनियोजित षड्यंत्र था। धार्मिक यात्राओं को रोकने की कोशिश करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस धार्मिक यात्राओं को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं है तो हमें बजरंग दल द्वारा अपने सुरक्षा के प्रबंध स्वयं करने होंगे। 




विहिप ने कहा कि यात्रा की जानकारी जहांगीरपुरी और महिंद्रा पार्क थाने की पुलिस को 15 अप्रैल को दी गई थी। रामभक्त बिना किसी शोर के आगे बढ़ रहे थे और जैसे ही यात्रा सी ब्लॉक मस्जिद के सामने पहुंची तो वहां अभद्र नारे और धमकी शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद बस्तियों से निकली भीड़ में हमला शुरू कर दिया इस दौरान छतों से पत्थरबाजी शुरू कर दी गई और पूरी यात्रा में भगदड़ मच गई। इसमें विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ता फंस गए और भीड़ ने उन पर तलवार से भी हमला किया जिसमें काफी लोगों को चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें