फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

आंध्रप्रदेश सीएम जगन मोहन रेड्डी ने अपने चाचा को बनाया तिरुपति मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 22 Jun 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वीवाई सुब्बा रेड्डी - फोटो : social media

आंध्रप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पूर्व सांसद और वाईएसआर कांग्रेस के नेता वाईवी सुब्बा रेड्डी को तिरुमाला तिरुपति देवासम ट्रस्ट बोर्ड (टीटीडी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब सुब्बा रेड्डी भगवान वेंकटेश्वरा तिरुमला के मंदिर के प्रशासक होंगे। विशेष मुख्य सचिव मनमोहन सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि बोर्ड के अन्य सदस्यों की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। 



सुब्बा रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के करीबी हैं। वो अपना पद शनिवार को संभालेंगे। वहीं गुरुवार को तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता पुट्टा सुधाकर यादव ने टीटीडी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि शुरु में राज्य सरकार के बदल जाने पर भी यादव इस पद पर बने रहने के लिए अड़े हुए थे। बता दें इस बोर्ड का अध्यक्ष बनना काफी प्रतिष्ठा की बात मानी जाती है। 


सुब्बा रेड्डी की पार्टी में एक अच्छे नेता के रूप में पहचान है। इसी वजह से उन्हें अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया गया है। हाल ही में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद से टीटीडी के दस सदस्य स्वेच्छा से अपने पद से हट गए थे, जबकि कुछ पद पर बने रहे।


आदेश के अनुसार सरकार ने पिछले ट्रस्ट बोर्ड को भंग करने का फैसला किया क्योंकि वह प्रशासन को चलाने के लिए क्षीण और व्यावहारिक रूप से संभव नहीं था। पिछला बोर्ड 20 अप्रैल, 2018 को गठित किया गया था। हालांकि आदेश में नए अध्यक्ष के कार्यकाल के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। 


वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश सरकार ने 42 आईएएस, आईपीएस और आईआरएफ अफसरों का तबादला कर दिया है। 




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next