फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda: जेपी नड्डा दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर; अमेरिका-चीन, जापान के आर्थिक संकट पर कही यह बड़ी बात

Wed, 17 May 2023 11:10 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : ट्विटर/जगत प्रकाश नड्डा
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार से दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि नड्डा केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बैठक सहित मुंबई में कुछ कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इससे पहले जेपी नड्डा ने पुणे में पार्टी की राज्यस्तरीय कार्यकारी समिति को संबोधित किया।

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने दावा किया कि अमेरिका, चीन और जापान अब आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान मुफ्त रेवड़ी बांटने (मुफ्त में चीजें मुहैया कराने) देने पर पैसा खर्च किया। इसके विपरीत भारत सरकार ने उस अवधि के दौरान बुनियादी ढांचे, कृषि और अन्य क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज जारी किया।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा अच्छा नेता होने से मदद मिलती है। महाराष्ट्र में पिछली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को पूरी तरह से भ्रष्ट करार देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी अच्छे कामों को रोक दिया था। महाराष्ट्र में सत्ता साझा करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय प्रमुख ने कहा कि अब एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार लोगों के मुद्दों का समाधान कर रही है।
विज्ञापन


शिंदे-फडणवीस से मिले नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इससे पहले मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वैचारिक विलय हो गया है। कहां से चले थे कहां पहुंच गए। क्षेत्रीय पार्टियों  का वैचारिक विकास ही नहीं हो पाया था, तो विलय क्या होगा। सारी क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी परिवार की पार्टियां बन गई हैं। उद्धव ठाकरे वाली पार्टी भी परिवार की पार्टी थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें