फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमलों के बावजूद आतंक पर भारी आस्था, नहीं रुकी अमरनाथ यात्रा, जत्था रवाना

Tue, 11 Jul 2017 10:12 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Amarnath cave shrine - फोटो : ani
विज्ञापन
कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार को हुए दो आतंकी हमलों के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए मंगलवार को तीर्थयात्रियों का एक और जत्था बाबा श्री अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ है। बता देें कि सोमवार शाम को अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में 7 लोग मारे गए और 19 यात्री घायल हो गए। मरने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


हमले बाद जम्मू- कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत अन्य नेताओं ने भी गुस्से के साथ हमले की निंदा की है। अनंतनाग में आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों और अमरनाथ यात्रियों की बस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गयी। अमरनाथ यात्रा के लिए लगातार भक्तों के जाने का सिलसिला चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह 3000 से अधिक यात्रियों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। हमले के बाद यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि कश्मीर में तनाव और आतंकियों हमलों के बावजूद देश भर से बाबा के दर्शन जा रहे अमरनाथ यात्रियों के जोश पर कोई असर नहीं है। Jammu, J&K: Fresh batch of pilgrims leave for the holy Amarnath cave shrine, late night visuals. #AmarnathYatra pic.twitter.com/ypl7EAdV4F — ANI (@ANI_news) 11 July 2017
विज्ञापन

 हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारत इस तरह के कायराना हमलों और नफरत फैलाने वालों के आगे नहीं झुकेगा। पीएम ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल एनएन वोहरा और सूबे की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की है और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
 
पीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा कर रहे अमरनाथ यात्रियों पर हमले से हुई पीड़ा को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस हमले की सभी को कड़ी निंदा करनी चाहिए। मेरी संवेदनाएं  हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के लिए भी दुआ करता हूं। भारत इस तरह के कायराना हमले करने वालों और नफरत फैलाने वालों के आगे नहीं झुकेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें