फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कुलगाम के गोपालपुरा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी को किया ढ़ेर, 1 का शव बरामद

Thu, 03 Aug 2017 06:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में फायरिंग
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गोपालपुरा गांव में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकी को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस ने कहा है कि आतंकवादियों के पास से 2 एके-47 राइफलें बरामद की गईं।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सेना के 9 आरआर टीम ने आतंकियों की मौजूदगी के विशेष जानकारी के बाद डीएच पोरा इलाके के  गोपालपोरा क्षेत्र को पूरी तरह से घेर लिया। जिसके बाद सेना के संयुक्त दल ने तलाशी अभियान को तेज कर दिया। 

इस मामले में कुलगाम जिले के एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया की कि अब तक दो आतंकियों को ढ़ेर किया गया है। जबकि केवल एक व्यक्ति का शव अभी तक बरामद हुआ है। बहरहाल, इलाके में आतंकियों की खोज अभी भी चल रही हैं और मुठभेड़ जारी है। वहीं, न्यूज एंजेंसी एएनआई के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के शोपियान में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Encounter underway between security forces and terrorists in J&K's Shopian— ANI (@ANI_news) August 2, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें