फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इवांका ने खुद पर बन रहे मीम्स पर ही लिए मजे, दिलजीत दोसांझ ने शेयर की फोटो तो मिला ये जवाब

Sun, 01 Mar 2020 10:12 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ताजमहल का दीदार करतीं इवांका ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ हाल ही में भारत यात्रा पर आई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका के साथ ताजमहल के सामने अपनी फोटोशॉप्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, मैं और इवांका, पीछे ही पड़ गई, कहती है कि ताजमहल जाना है, ताजमहल जाना है। मैं ले गया और क्या करता।

विज्ञापन


इवांका ने भी मजाकिया लहजे में दिलजीत को जवाब दिया। इवांका ने रविवार को ट्वीट किया, मुझे शानदार ताजमहल ले जाने के लिए शुक्रिया दिलजीत। यह एक ऐसा अनुभव था, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती। इस पर पंजाबी गायक ने इवांका को जवाब देते हुए कहा, अतिथि देवो भव: धन्यवाद इवांका। हर किसी को समझाने की कोशिश कर रहा हूं कि यह तस्वीर फोटोशॉप नहीं है। जल्दी ही मिलते हैं... आपकी अगली लुधियाना यात्रा में। हुण करो गल (अब करो बात)। 

इसके अलावा इवांका ने एक अन्य ट्वीट में उन पर बनाए गए कई और मीम शेयर किए और लिखा कि मैं भारतीय लोगों के गर्मजोशी की तारीफ करती हूं। मैंने कई नए दोस्त बनाए हैं। एक मीम में एक व्यक्ति इवांका को साइकिल पर बैठाए है, जबकि एक मीम में अभिनेता मनोज बाजपेयी उनके साथ खड़े हैं। वहीं एक अन्य मीम में एक युवक इवांका के गले में बांह डाले बैठा है। 
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी महीने में भारत के दो दिवसीय दौरे पर भारत आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका ट्रंप भी भारत दौरे पर आई थी। इवांका ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति की सलाहकार भी है। 

 
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें