फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान के कबूलनामे के बाद आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे पाक: भारत

Thu, 25 Jul 2019 05:17 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रवीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान से कहा कि अपने प्रधानमंत्री इमरान खान के हजारों आतंकियों के सक्रिय होने के कबूलनामे के बाद उसे इनके खिलाफ विश्वसनीय व ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही पाक को अपनी जमीन पर चल रहे आतंकी कैंपों का भी सफाया करना चाहिए।

विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व ने आतंकियों की मौजूदगी बात खुद कबूल की है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी स्वीकारोक्ति सामने आई है। अब जब खुद इमरान ऐसी बात कह रहे हैं तो यह सही वक्त है जब पाकिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई करे। दुनिया या कुछ लोगों को दिखाने के लिए आधी अधूरी कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। हर हाल में आतंकियों का सफाया जरूरी है। प्रवक्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी के कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को कोई तवज्जो नहीं दी।

दरअसल, इमरान ने अमेरिका दौरे के समय माना कि कश्मीर और अफगानिस्तान में आतंक फैलाने के लिए 30 से 40000 आतंकी पाक में सक्रिय हैं। इन आतंकियों ने उनके देश में प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने माना कि उनकी पूर्व की सरकारों ने देश में सक्रिय आतंकी गुटों के बारे में अमेरिका से झूठ बोला। 

विज्ञापन



रवीश कुमार ने कुलभूषण जाधव के मुद्दे पर कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि आईसीजे (अंतरराष्ट्रीय न्यायालय) के फैसले को पूरी तरह पालन करते हुए कुलभूषण जाधव को जल्द से जल्द पूर्ण कांसुलर एक्सेस प्रदान किया जाना चाहिए। हम इस संबंध में पाकिस्तानी अधिकारियों के संपर्क में हैं और जब भी कोई नई जानकारी होगी हम आपको बताएंगे।" 




इससे पहले कुलभूषण जाधव के परिजनों ने गुरुवार को नई दिल्ली में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले। इसकी जानकारी खुद सुषमा स्वराज ने सोशल मीडिया ट्विटर पर दी। स्वराज ने कहा कि कुलभूषण जाधव का परिवार आज (गुरुवार) मुझसे मिलने आया, मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें