फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम सामने आना शर्म की बात', राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर PM पर साधा निशाना

Mon, 23 Feb 2026 08:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Congress: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों पर निशाना साधा और कहा कि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में आना शर्म की बात है। राहुल गांधी ने क्या कहा, पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों व मित्रों के नाम एपस्टीन फाइल्स में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो जारी किया। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा- मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। एपस्टीन फाइल्स में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना- ये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो व्यापार सौदा किया है, जिसमें आपने देश को बेच दिया - ये शर्म की बात है। हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया। कपड़ा उद्योग बर्बाद कर दिया - ये शर्म की बात है। 
 

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने 2021 की तुलना में अधिक सीटें मांगीं', वेणुगोपाल-स्टालिन की बैठक के बाद बोले चोडणकर

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा, पूरा देश जानता है कि (कारोबारी गौतम) अदाणी पर अमेरिका में चल रहे मुकदमे ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है, क्योंकि वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आपके वित्तीय आर्किटेक्चर पर मुकदमा है। 14 महीनों से उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई - ये शर्म की बात है। मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अदाणी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे। एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें