फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-फाइलिंग हुई पोर्टल पर सक्रिय, अब वेतनभोगी भर सकते हैं अपना रिटर्न

Wed, 18 Apr 2018 11:37 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजातरीन आईटीआर-1 या सहज फॉर्म को आयकर विभाग के आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर सक्रिय कर दिया गया है। यह बात एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कही। इसका अधिकतर उपयोग वेतरभोगी करदाता करते हैं। एकल आईटीआर फॉर्म को सोमवार को incometaxindiaefiling.gov.in पर डाला गया। सीबीडीटी ने इसे पांच अप्रैल को नोटिफाई किया था। अधिकारी ने कहा कि जल्द ही अन्य आईटीआर भी उपलब्ध हो जाएंगे।

विज्ञापन

 
असेसमेंट वर्ष 2018-19 के लिए नए आईटीआर फॉर्म में वेतनभोगी असेसियों के लिए सैलरी का ब्रेकअप देने और कारोबारियों के लिए जीएसटी नंबर और कुल कारोबार बताने का प्रावधान किया गया है। सीबीडीटी ने कहा था कि नए फॉर्म में कुछ खानों को सरल किया गया है और इसे दाखिल करने का तरीका पिछले साल जैसा ही रहेगा। सभी सात आईटीआर फॉर्म को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से दाखिल किया जाना है, जिसमें कुछ श्रेणियों के करदाताओं को अपवाद रखा गया है।

वेतनभोगी करदाताओं द्वारा भरे जाने वाले सहज फॉर्म को 50 लाख रुपये तक की आय वाले करदाता भरेंगे। आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तिथि 31 जुलाई है। पिछले कारोबारी साल में तीन करोड़ करदाताओं ने सहज फॉर्म का उपयोग किया था। इस बार फॉर्म में असेसी को अलग-अलग खानों में अपने वेतन के विवरण ब्रेकअप फॉर्मेट में भरने होंगे, जैसे बिना छूट वाले भत्ते, अतिरिक्त सुविधाओं के मूल्य, वेतन के एवज में लाभ और सेक्शन 16 के तहत कटौतियों के दावे। ये विवरण कर्मचारियों के फॉर्म 16 में दिए जाते हैं। एक वरिष्ठ कर अधिकारी ने कहा कि अब इन्हें आईटीआर में भी दिखाना होगा, ताकि कटौतियों में स्पष्टता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें