फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ITBP: सिक्किम के राजभवन में तैनात आईटीबीपी जवान ने खुद को मारी गोली, घटना की 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' का आदेश

डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 06 Sep 2024 05:50 PM IST

सार

आईटीबीपी सूत्रों के मुताबिक, सिपाही राजाराम ने छह सितंबर की रात को अपनी राइफल से खुद को गोली मारी है। आत्महत्या के सही कारण का पता चले, इसके लिए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी के जवान ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला


आईटीबीपी सूत्रों के मुताबिक, सिपाही राजाराम ने छह सितंबर की रात को अपनी राइफल से खुद को गोली मारी है। आत्महत्या के सही कारण का पता चले, इसके लिए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गत जुलाई में सिपाही राजाराम का तबादला 38वीं बटालियन से 13वीं बटालियन में किया गया था। वहां से राजाराम को राजभवन सुरक्षा ड्यूटी वाली कंपनी में तैनाती मिली। वे गत तीन जुलाई से राजभवन सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। 


सिपाही राजाराम, बिहार के भोजपुर जिले के गांव गोदीहान के रहने वाले थे। आईटीबीपी ने इस मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। बल के द्वारा फौरन राहत के तौर पर सिपाही के परिवार को 15 हजार रुपये और अंतिम संस्कार के लिए आठ हजार रुपये की आर्थिक मदद भेजी जा रही है। पोस्टमार्टम और दूसरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को सड़क मार्ग के द्वारा बिहार के भोजपुर जिले में भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next