फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्पेंस खत्म, अरनब गोस्वामी लांच करेंगे अपना चैनल, नाम हुआ घोषित

Fri, 16 Dec 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरनब गोस्वामी
विज्ञापन
अंग्रेजी समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' के पूर्व एडिटर और चर्चित पत्रकार अरनब गोस्वामी के चैनल का नाम 'रिपब्लिक' होगा। टाइम्स नाउ छोड़ने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि वह अपना नया न्यूज चैनल ला रहे हैं और अब इसके नाम की घोषणा भी हो चुकी है।  बताया जा रहा है कि यह चैनल 2017 की पहली तिमाही में लॉन्च हो जाएगा। यूपी चुनाव के लिहाज से इसे जल्दी लॉन्च किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अरनब के टाइम्स नाउ से इस्तीफा देने के करीब एक महीने के बाद उनके नए चैनल का नाम सामने आया है। दूसरी ओर, अरनब के बाद टाइम्स नाउ ने राहुल शिव शंकर को चैनल का एडिटर बनाया है। टाइम्स नाउ पर अरनब का शो ‘द न्यूज आवर’ बेहद लोकप्रिय रहा। अब लोगों का ध्यान उनके नए पर है। कई प्रमुख हस्तियों ने उनके नए चैनल के नाम पर टिप्पणियां की हैं।
  Dear #ArnabGoswami !! Loved the name of your upcoming channel- #Republic. Jai Ho.:) — Anupam Kher (@AnupamPkher) December 15, 2016

  Can't wait to see you on #Republic #ArnabGoswami — Malini Awasthi (@maliniawasthi) December 15, 2016

  Breaking. Arnab Goswami's next venture to be called Republic. He is working on his team and programming — R Jagannathan (@TheJaggi) December 15, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन



  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें