फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल विमान हादसे पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा: एएआईबी

Thu, 13 Aug 2020 05:58 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kerala plane crash - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के प्रमुख अरबिंदो हांडा ने कहा कि केरल विमान हादसे की वजहों के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। घटना की औपचारिक जांच के लिए साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। शुक्रवार को कोझिकोड एयरपोर्ट के रनवे पर उतरे वक्त एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट और सह पायलट समेत 18 यात्रियों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

दुर्घटना के बारे में पूछे जाने पर हांडा ने कहा, विमान (दुर्घटना एवं घटना की जांच) नियम 2017 और आईसीएओ अनुलग्नक 13 के तहत जांच की जा रही है। चूंकि जांच का उद्देश्य दुर्घटनाओं और घटनाओं को रोकना है, इसलिए सभी कारणों की गहन जांच की जाएगी। हादसे के कारणों के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। यह पूछे जाने पर कि प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को कब तक पेश किए जाने की उम्मीद है? इस पर उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की औपचारिक जांच करने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें