वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, पूर्व पीएम राजीव गांधी कहते थे कि मैं दिल्ली से 1 रुपये भेजता हूं तो 85 पैसे बीच में ही गायब हो जाते हैं। मोदी जी ने जनधन खाते खोले, तब कांग्रेस ने मजाक बनाया। लॉकडाउन के समय 20 करोड़ महिलाओं को सीधे उनके जनधन बैंक खाते में 3 महीने तक 500-500 रुपये दिए गए हैं।
क्या राहुल भूल गए कि इनकी दादी (इंदिरा गांधी) ने ही आपातकाल लगाया था?
नड्डा ने कहा कि, राहुल गांधी ने अभी-अभी कहा कि काला दिवस है। 26/11 की घटना आपके सामने बीती थी। पर एक भी वाक्य आपके ट्विटर हैंडल से नहीं निकला और देश के विकास में लगे लोगों के लिए काला दिवस की बात करते हैं। क्या भूल गए कि इनकी दादी (इंदिरा गांधी) ने ही आपातकाल लगाया था?
कांग्रेस मोदी जी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगती है
वहीं, भाजपा अध्यक्ष ने गुपकार गैंग को लेकर भी बयान दिया। नड्डा ने कहा कि फारुख अब्दुल्ला कहते हैं कि 370 की बहाली के लिए मैं चीन की मदद लूंगा। महबूबा मुफ्ती कहती हैं कि मैं तिरंगे को तब हाथ लगाऊंगी, जब जम्मू कश्मीर का अलग झंडा होगा। कांग्रेस मोदी जी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगती है और गुपकार गैंग के साथ खड़ें हो जाती है।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई ने एक दिसंबर को होने वाले वृहद हैदराबाद नगर निगम के चुनाव के सिलसिले में कानून व्यवस्था की निगरानी एवं असामाजिक तत्वों के नापाक इरादे ध्वस्त करने के लिए विशेष बलों की तैनाती की मांग की है।पार्टी ने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सौंदर्यराजन को एक ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने ‘सांप्रदायिक समस्या खड़ी करने’ का झूठा विमर्श गढ़ा है।
उसने यह भी आरोप लगाया कि निगम के क्षेत्राधिकार में रहने वाले लोग जिन मूल मुद्दों से जूझ रहे हैं, उनसे, टीआरएस के कुशासन एवं पिछले चुनाव में किये गए वादों को पूरा करने में अपनी विफलता से उनका ध्यान भटकाने का मुख्यमंत्री प्रयास कर रहे हैं। राव ने बुधवार को एक बयान में कहा था कि कुछ ताकतें सांप्रदायिक ज्वार उभारना और अशांति पैदा करना चाहती हैं ताकि निगम चुनाव न हो और स्थगित हो जाए।
ज्ञापन में कहा गया है, 'भाजपा कानून व्यवस्था की निगरानी एवं असामाजिक तत्वों की समस्या खड़ी करने की मंशा को विफल करने के लिए विशेष बलों की तैनाती की मांग करती हैं । भाजपा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की भी मांग करती है।'