फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विक्रम' ने ‘प्रज्ञान’ से कहा, वास्तव में काफी अच्छी यात्रा रही, अब मैं तुमसे ऑर्बिट में मिलूंगा

Fri, 06 Sep 2019 10:00 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चंद्रमा की सतह पर शनिवार तड़के बेहद जटिल मानी जा रही माड्यूल ‘विक्रम’ की लैंडिंग से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर प्रज्ञान को लेकर चंद्रयान-2 के संबंधों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करते हुए ट्विटर पर कुछ कार्टून साझा किए हैं।

विज्ञापन


इसरो ने एक ‘कॉमिक स्ट्रिप’ के साथ ट्वीट किया। इसमें ऑर्बिटर ने लैंडर ‘विक्रम’ से कहा कि दो सितंबर को अलग होने के पहले उसके साथ रहने में मजा आया। ऑर्बिटर ने लैंडर से कहा, ‘विक्रम, आपके साथ अब तक का सफर बहुत अच्छा रहा।’
 





इस पर विक्रम ने भी उसी समान उत्साह से कहा, ‘वास्तव में काफी अच्छी यात्रा रही। मैं तुमसे ऑर्बिट में मिलूंगा।’ इसके बाद ऑर्बिटर ने ‘विक्रम’ को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। इसरो ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह ‘विक्रम’ और ‘प्रज्ञान’ के संपर्क में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें