फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan-3: चांद को कुछ ऐसे निहार रहा अपना चंद्रयान, इसरो ने जारी किया वीडियो, आप भी देखें

Fri, 18 Aug 2023 04:48 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसरो ने शुक्रवार को चंद्रयान से ली गई चांद की वीडियो भी जारी की है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 के लैंडर इमेजर (एलआई) कैमरा-1 से 17 अगस्त 2023 को लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के ठीक बाद चांद की तस्वीरें ली गईं।
 
विज्ञापन
Chandrayaan-3 - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत चंद्रयान-3 का चांद पर उतरने का बेसब्री से इंतजार रहा है, हर कोई उस गर्व भरे क्षण का साक्षी होना चाहता है। चंद्रयान मिशन धीरे-धीरे चांद के नजदीक बढ़ रहा है, लेकिन इस बीच इसरो ने शुक्रवार को चंद्रयान से ली गई चांद की वीडियो जारी करके लोगों के मन में उत्साह भर दिया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तस्वीर चांद के काफी पास से ली गई हैं, इन तस्वीरों में चांद की सतह साफ-साफ दिख रही है।

विज्ञापन




इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 के लैंडर इमेजर (एलआई) कैमरा-1 से 17 अगस्त 2023 को लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के ठीक बाद चांद की तस्वीरें ली गईं। चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की संभावना है। इसे 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन




विज्ञापन


लैंडर गति धीमी करते हुए आगे बढ़ेगा
इसरो ने ट्वीट कर बताया कि लैंडर मॉड्यूल (एलएम) अच्छी तरह से काम कर रहा है और एलएम ने सफलतापूर्वक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया जिससे इसकी कक्षा 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई। दूसरा डिबॉस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त 2023 के लिए निर्धारित है। लैंडर गति धीमी करते हुए आगे बढ़ेगा। 


 
चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर का नाम विक्रम साराभाई (1919-1971) के नाम पर रखा गया है, जिन्हें व्यापक रूप से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है। बता दें कि लैंडर गुरुवार को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया था।  लैंडर मॉड्यूल में लैंडर और रोवर हैं। विक्रम लैंडर को इस मिशन में करीब 100 किमी की दूरी खुद तय करनी है। लैंडर अब अपनी ऊंचाई कम और गति धीमी करते हुए आगे बढ़ेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें