फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VSSC Test: पुलिस कमिश्नर बोले- नकल में विशेष टीशर्ट का इस्तेमाल हुआ, जांच के लिए हरियाणा भी जाएगी टीम

Wed, 23 Aug 2023 06:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

पुलिस आयुक्त नागराजू चाकिलम ने बताया कि आरोपियों ने विशेष तरीके से निर्मित ईयरपीस, फोन और कैमरे का इस्तेमाल किया। कैमरा और ईयरपीस किसी और व्यक्ति के डिवाइस से जुड़े हुए थे। कैमरा फिट करने के लिए विशेष रूप से टीशर्ट बनाया गया था।
विज्ञापन
केरल पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र भर्ती परीक्षा के दौरान नकल मामले में नया मोड़ सामने आया है। तिरुवनंतपुरम कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों ने विशेष टीशर्ट का उपयोग किया था। उनका कहना है कि नकल के दौरान की गई तैयारियों को देखकर ऐसा लगता है कि पहले भी कई बार आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। इसलिए मामले की अखिल भारतीय जांच की जाएगी क्योंकि यह जांचना आवश्यक है कि क्या अन्य राज्यों में भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं।

ऐसे दिया नकल को अंजाम

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त नागराजू चाकिलम ने बताया कि आरोपियों ने विशेष तरीके से निर्मित ईयरपीस, फोन और कैमरे का इस्तेमाल किया। कैमरा और ईयरपीस किसी और व्यक्ति के डिवाइस से जुड़े हुए थे। कैमरा फिट करने के लिए विशेष रूप से टीशर्ट बनाया गया था, जो बटन की जगह लगा हुआ था। डिवाइस को देखकर लगता है कि उसे पहले भी कई बार इस्तेमाल किया गया है। उपकरणों पर किसी भी ब्रांड का नाम नहीं था, ऐसा लगता है कि यह सब स्थानीय स्तर पर जरूरत के हिसाब से बनवाया गया है। नकल के दौरान आरोपियों ने सामान्य संचार माध्यम का इस्तेमाल नहीं किया था। आरोपी हरियाणवी भाषा में बोलचाल करते हैं, इसलिए हम हरियाणवी भाषा के विशेषज्ञ का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जांच के लिए हरियाणा भी जाएगी पुलिस टीम
कमिश्नर ने कहा कि मामले में भारी मात्रा में धन का इस्तेमाल किया गया है। यह एक संगठित टीम का काम है। मामले में अबतक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साजिश का भंडाफोड़ने के लिए लगातार जांच हो रही है। मुख्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं हरियाणा का कोई कोचिंग सेंटर भी इस नकल में शामिल है, क्योंकि हरियाणा के 400 अभ्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। हमारी एक टीम जांच के लिए हरियाणा भी जाएगी। 

विज्ञापन


अब तक छह आरोपी गिरफ्तार
बता दें, रविवार को अलग-अलग केंद्रों से दो लोगों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। इसके बाद सोमवार को भी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद अन्य और दो लोग को पुलिस ने पकड़ा। सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ धारा 406 और 420 सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें