फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: इस्राइली दूत ने ईरान पर लगाया हमास को समर्थन देने का आरोप, बोले- बहुत बड़ी कीमत चुकाने जा रहे आतंकवादी

Sun, 08 Oct 2023 09:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Israel: इस्राइली राजदूत नाओर गिलॉन ने शनिवार को कहा कि ईरान इस्राइल पर हमास के हमले का समर्थन कर रहा है और विद्रोही गुट को गोला बारूद की आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन
Naor Gilon - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली राजदूत नाओर गिलॉन ने शनिवार को कहा कि ईरान इस्राइल पर हमास के हमले का समर्थन कर रहा है और विद्रोही गुट को गोला बारूद की आपूर्ति कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन कार्रवाइयों में शामिल आतंकवादियों को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

गिलॉन ने कहा कि इस्राइल अपनी शर्तों पर अपनी गति से और जिस तरह से उचित समझेगा, जवाब देगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, यह साफ है कि ईरान इसमें शामिल है। हम हथियारों के प्रशिक्षण और आपूर्ति की बात लेकर निश्चित हैं। उन्होंने कहा, मैं इस हमले को आयोजित या व्यवस्थित करने में मदद की बात से इनकार नहीं कर सकता। अब यह कोशिश की जा रही है कि इस्राइल का ध्यान खींचने के लिए उत्तरी सीमा को गर्म किया जाए। 

गिलॉन ने कहा कि यह ऐसा इलाका है जहां भारतीय वर्दीधारी सैनिक मौजूद हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस्राइल इस संभावना से इनकार नहीं करेगा कि ईरान हमले में आतंकवादी समूह की सहायता कर सकता है।उन्होंने कहा, 'आतंकवादी बहुत बड़ी कीमत चुकाने जा रहे हैं। हम अपनी गति से, अपनी पसंद के अनुसार काम करेंगे, जिस तरह से हम चाहते हैं।'
विज्ञापन

इस्राइली राजदूत ने इस बात पर भी जोर दिया कि हमास नागरिक आबादी को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है और खुद को पीड़ित के रूप में दिखा रहा है। गिलॉन ने कहा, हम हमास का इतिहास जानते हैं। अब वे नागरिक आबादी के पीछे छिपना शुरू कर देंगे। अब उनके पास पीछे छिपने और खुद को पीड़ित के रूप में पेश करने के लिए इस्राइली बंधक भी हैं। यह हमेशा से एक मुद्दा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें