फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजराइल का दावा, पीएम मोदी के आने से देश में पर्यटन उद्योग में हुई बढ़ोतरी

Sat, 26 Aug 2017 03:10 AM IST
एजेंसी, कोलकाता
विज्ञापन
israel-india
विज्ञापन
इजराइल टूरिज्म के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस वर्ष की गई इजराइल यात्रा से उनके देश में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिला है और भारतीय पर्यटकों की संख्या में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


Read Also: इजराइल बोला, कश्मीर मुद्दे पर कभी नहीं देंगे पाकिस्तान का साथ

इजराइल पर्यटन मंत्रालय के निदेशक हसन मदाप ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक दौरे के बाद हमारे देश इस्राइल में भारतीयों की रुचि बढ़ी है। भारतीय बड़ी संख्या में इजराइल का रुख कर रहे हैं। पिछले सात महीनों में 34 हजार से अधिक भारतीय इजराइल पहुंचे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से इस्राइल को लेकर भारतीयों में एक सकारात्मक संदेश गया है।’ मदाप ने यह भी कहा कि नई दिल्ली से इजराइल के लिए सीधी उड़ान ने भी पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन


Read Also: #18YearsofKargil कारगिल में भारत का सबसे करीबी साथी बनकर उभरा था इजराइल

2015 में जहां 39,529 भारतीय इस्राइल पहुंचे वहीं 2016 में यह संख्या 44,672 पहुंच गई थी। वहीं इस साल जुलाई तक 34,300 भारतीय इजराइल यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें