फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायल की पर्यटकों को चेतावनी, भारत में आतंकी हमले की आशंका

Sat, 31 Dec 2016 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
नए साल के जश्न के मौके पर दक्षिण पश्चिम भारत में तात्कालिक और गंभीर आतंकी हमले की आशंका को लेकर इजरायल ने पश्चिमी देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए तात्कालिक और गंभीर चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


इजरायली प्रधानमंत्री के ऑफिस से जारी एक बयान में इजरायल के एंटी टेररिज्म डॉयरेक्टर ने कहा है कि 'भारत में आतंकी हमले की आशंका को लेकर हमने इजरायली पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी की है। भारत के दक्षिण पश्चिम इलाके में हमले की आशंका है।' 

चेतावनी में कहा गया है कि नए साल के जश्न के मौके पर भारत में विदेशी पर्यटकों की अधिकता वाले बीच और क्लब पार्टियों पर आने वाले दिनों में हमले की आशंका है। इसमें इस बात को रेखांकित किया गया है कि दक्षिण पश्चिम भारत के इलाकों खासकर गोवा, पुणे, मुंबई और कोचिन प्रमुख हैं। 
विज्ञापन


इजरायली प्रधानमंत्री के ऑफिस से जारी किए गए नोट में कहा गया है कि पर्यटक बीच और नए साल के उत्सव के लिए पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट पर जश्न में शामिल होने से बचें। इसमें आगे कहा गया है कि भारत की यात्रा कर रहे इजरायली पर्यटक अलर्ट रहे और लोकल मीडिया के साथ स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट पर गौर करें। 
विज्ञापन

हर साल 20,000 पूर्व इजरायली सैनिक आते हैं भारत

- फोटो : Getty Images
इस बीच नई दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास ने इस चेतावनी की पुष्टि की है। बता दें कि इजरायली नागरिकों के बीच भारत एक पसंदीदा पर्यटक स्थल है। यहूदी पोस्ट के मुताबिक अनुमान के तौर पर 20,000 पूर्व इजरायली सैनिक हर साल भारत की यात्रा करते हैं। 

पूर्व में आतंकियों ने भारत में इजरायली नागरिकों और यहूदी जगहों को निशाना बनाया है। 2008 के मुंबई हमले के दौरान पाकिस्तान समर्थित लश्कर ए तैयबा ने अन्य जगहों के अलावा स्थानीय चाबाद हाउस को निशाना बनाया था। 

साल 2012 में इजरायली रक्षा मंत्रालय के एक प्रतिनिधि की पत्नी तल येहोशुआ कोरेन नई दिल्ली स्थित इजरायल एंबेसी के पास कार बम विस्फोट में घायल हो गई थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें