फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel War: भारत में दूतावास में बंधकों के पोस्टर लगाकर बयां किया दर्द; इस्राइल ने ऐसे मांगा समर्थन

Wed, 01 Nov 2023 11:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सात अक्तूबर को इस्राइल के पवित्र त्योहार पर हमास ने पांच हजार रॉकेट दागे थे। इतना ही नहीं इस्राइल की सीमा में घुसकर हमास के आतंकियों ने 1400 इस्राइली लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
इस्राइली दूतावास ने लगाए पोस्टर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा पट्टी स्थित हमास और इस्राइल के बीच जारी जंग को तीन सप्ताह से भी अधिक समय हो चुका है। तब से दोनों के बीच भीषण युद्ध जारी है। दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर रॉकेट दाग रहे हैं। इस्राइल की सेना हमास के आतंकी ठिकानों को तबाह करने में लगा है। आसमान से लेकर जमीन तक सभी जगहों से हमास पर हमले किए जा रहे हैं। इस बीच, भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित इस्राइली दूतावास ने खास तरीके से समर्थन की मांग की है। दूतावास ने अपने उन इस्राइली नागरिकों के पोस्टर लगाए हैं, जिन्हें 7 अक्टूबर के हमले के बाद हमास आतंकियों ने अगवा कर लिया था।

विज्ञापन


200 से ज्यादा लोगों को बना लिया था बंधक
बता दें 7 अक्तूबर को इस्राइल के पवित्र त्योहार पर हमास ने पांच हजार रॉकेट दागे थे। इतना ही नहीं इस्राइल की सीमा में घुसकर हमास के आतंकियों ने 1400 इस्राइली लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। 

विज्ञापन


गाजा पट्टी पर बम बरसा रही इस्राइल की सेना 
इसके जवाब में इस्राइल की सेना गाजा पट्टी पर बम बरसा रही है। इस्राइल के हमले में अब तक गाजा पट्टी में नौ हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अपने अगवा नागरिकों को छुड़ाने के लिए इस्राइल की सेना ने अब गाजा पट्टी में जमीनी हमला भी शुरू कर दिया है।  

बंधकों की आड़ में इस्राइल पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे आतंकी 
हमास के हमलों के बाद इस्राइल की जवाबी कार्रवाई अब भी जारी है। सात अक्तूबर को शुरू हुआ संघर्ष अब और तेज हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो  इस युद्ध में अब तक लगभग 9,706 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान हमास के लड़ाकों ने कई को बंधक भी बना रखा है। बंधकों की आड़ में आतंकी इस्राइल पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।


मरने वालों में दो तिहाई महिलाएं-बच्चे
रिपोर्ट के मुताबिक, हमास को नेस्तनाबूंद करने की कसम खा चुके इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के फरमान पर गाजा पट्टी की पूर्ण नाकेबंदी कर दी गई है। इस कारण गाजा में रहने वाली जनता को भोजन, पानी और बिजली की भयावह कमी का सामना करना पड़ रहा है। संघर्ष में जान गंवाने वालों में दो-तिहाई महिलाएं और बच्चे हैं। 
विज्ञापन


गाजा पट्टी में 44 देशों के नागरिकों समेत 20 लाख से अधिक लोग
संकट गहराने के बीच ये जानना भी जरूरी है कि जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों के नागरिक युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे हैं। विदेशी सरकारों का कहना है कि 44 देशों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र निकायों सहित 28 एजेंसियों के पासपोर्ट धारक गाजा पट्टी में रह रहे हैं। इसी बीच 20 लाख से अधिक लोगों की आबादी वाले क्षेत्र गाजा पट्टी से विदेशी लोगों के बाहर निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार रफा क्रॉसिंग के माध्यम से युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे लोग मिस्र में शरण लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें