फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के शीर्ष आईपीएस अफसरों की लिस्ट बना रहा था आईएस

Thu, 07 Jul 2016 03:17 PM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट देश के शीर्ष आईपीएस अफसरों की एक लिस्ट बना रहा था। इनमें पश्चिम बंगाल के कई अफसर भी शामिल हैं। मंगलवार को यहां गिरफ्तार संदिग्ध आईएस आतंकवादी मोहम्मद मोसीरुद्दीन उर्फ मूसा ने पूछताछ के दौरान खुफिया एजेंसियों को यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


मोसीरुद्दीन को बुधवार को एक स्थानीय अदालत ने 14 दिनों के लिए खुफिया विभाग की हिरासत में भेज दिया।

खुफिया विभाग के सूत्रों ने मूसा के मोबाइल फोन से मिली जानकारी के आधार पर दावा किया कि उसके पास सीरिया, इराक और बांग्लादेश से कई फोन आए थे। एक अधिकारी ने बताया कि उसके फोन पर आई कॉल्स का ब्योरा मिलने के बाद जांचकर्ता हैरान रह गए। उसके पास इन तीनों देशों से कई फोन आए थे। इसके अलावा वह बांग्लादेश भी फोन करता था। 
विज्ञापन

संदिग्ध आतंकी ने दीं और भी चौंकाने वाली जानकारियां

- फोटो : demo
लंबी पूछताछ के बाद खुफिया विभाग ने बुधवार को मूसा को हावड़ा कोर्ट में पेश किया जहां से उसे खुफिया विभाग की हिरासत में भेज दिया गया। उसे सोमवार देर रात को हावड़ा से रामपुर हाट जाने वाली विश्वभारती फास्ट पैसेंजर ट्रेन से बर्दवान स्टेशन पर हिरासत में लिया गया था। 

उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन के अलावा चार सिम कार्ड, चार चाकू, एक पिस्तौल और तीन राउंड कारतूस बरामद किए गए थे। शुरुआती पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे यहां भवानी भवन स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय लाया गया। 

खुफिया विभाग के अलावा खुफिया ब्यूरो (आईबी) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने भी वहां उससे घंटों पूछताछ की। उसके बाद मंगलवार दोपहर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच, अहमदपुर स्टेशन पर मूसा को लेने आए दो अन्य संदिग्ध लोगों शेख कालू और शेख अमीन को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें