फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी से डरा जाकिर नाईक, ED से मांगी सवालों की सूची

Sun, 26 Feb 2017 10:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादास्पद इस्लामी प्रचारक जाकिर नाईक ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) से अपने खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग केस से संबंधित सवालों की सूची मांगी है। दरअसल गिरफ्तारी के डर से जाकिर नाईक ईडी के सामने पेश होने से बच रहा है। इसीलिए उसने अपने वकील के जरिए उन सभी सवालों की सूचि (प्रश्नावली) मांगी है जो ईडी उससे पूछना चाहता है।
विज्ञापन

Islamic preacher Zakir Naik sends letter to ED through his lawyer, asking for questionnaire on case agnst him under PMLA(representative pic) pic.twitter.com/YL64Rj5lnf— ANI (@ANI_news) February 26, 2017

दरअसल प्रवर्तन निदेशालय ने जाकिर नाईक के एक निकट सहयोगी आमिर गजदर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मनी लांड्रिंग के ही एक मामले में गिरफ्तार किया है। गजदर और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ इस मामले में तफ्तीश भी चल रही थी।
विज्ञापन


गजदर नाईक का विश्वस्त सहयोगी है। पचास वर्षीय गजदर को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद पूछताछ में सहयोग न करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल जाकिर नाईक को भी इसी का डर सता रहा है।

जाकिर ने जो लेटर ईडी को अपने वकील के माध्यम से भिजवाया है उसमें उसने लिखा है कि गजदर को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे डर है कि कहीं ईडी उसे भी गिरफ्तार न कर ले। इसलिए उसने अपने वकील के माध्यम से ईडी को लिखे खत में प्रश्नावली की मांग की है।

गौरतलब है कि जाकिर नाईक व उसकी एनजीओ इस्लामी रिसर्च फाउंडेशन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है। पिछले महीने ईडी ने नाईक को समन जारी कर अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा था लेकिन नाईक उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें