फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: केरल में आतंकी हमले की योजना बना रहे आईएसआईएस मॉड्यूल का भंडाफोड़, तमिलनाडु से एक गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2023 09:13 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

राष्ट्रीय एजेंसी ने प्रतिबंधित वैश्विक आतंकी समूह आईएसआईएस, जिसे इस्लामिक स्टेट के नाम से भी जाना जाता है, के मॉड्यूल के भंडाफोड़ को बड़ी सफलता करार देते हुए कहा कि विश्वसनीय जानकारी और जांच के आधार पर एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद केरल पुलिस के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) के साथ खुफिया जानकारी के नेतृत्व में चार स्थानों पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को केरल में आईएसआईएस के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया, जिससे पूजा स्थलों और कुछ समुदायों के नेताओं पर संभावित हमला टल गया। संघीय आतंकवाद रोधी एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि मॉड्यूल के एक सदस्य को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया, जबकि केरल में संदिग्ध आरोपियों के चार स्थानों पर तलाशी ली गई।

विज्ञापन


राष्ट्रीय एजेंसी ने प्रतिबंधित वैश्विक आतंकी समूह आईएसआईएस, जिसे इस्लामिक स्टेट के नाम से भी जाना जाता है, के मॉड्यूल के भंडाफोड़ को बड़ी सफलता करार देते हुए कहा कि विश्वसनीय जानकारी और जांच के आधार पर एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद केरल पुलिस के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) के साथ खुफिया जानकारी के नेतृत्व में चार स्थानों पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि आईएसआईएस मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए केरल के त्रिशूर में तीन स्थानों और पलक्कड़ जिले में एक स्थान पर छापे मारे गए, जहां ये टोही मिशन चला रहे थे और आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे थे। इससे पहले मंगलवार को एनआईए ने एक आरोपी आशिफ उर्फ मथिल अकाथ कोदायिल अशरफ को सफलतापूर्वक ट्रैक किया और तमिलनाडु के सत्यमंगलम के पास उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, अगले दिन (19 जुलाई) आशिफ के साथ-साथ तीन अन्य लोगों के घरों की तलाशी ली गई, जिनकी पहचान सैय्यद नबील अहमद (Seyid Nabeel Ahammed), त्रिशूर के शियास टीएस (Shiyas TS) और पलक्कड़ के रईस (Rayees) के रूप में हुई। इन छापों के दौरान डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। 

एनआईए ने कहा कि मॉड्यूल आईएसआईएस गतिविधियों को बढ़ावा देने और डकैती और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने में लगा हुआ था।  प्रवक्ता ने कहा, वे आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे और पहले से ही राज्य (केरल) में कुछ समुदायों के पूजा स्थलों और नेताओं सहित कुछ प्रमुख स्थानों की रेकी कर चुके थे। इनका उद्देश्य राज्य में आतंक फैलाना और सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना था। अधिकारी ने कहा कि 11 जुलाई को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन

एनआईए ने आईएसआईएस से संबंध होने के आरोप में एएमयू के छात्र को किया गिरफ्तार

देश में सक्रिय आईएसआईएस मॉड्यूल के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र को वैश्विक आतंकवादी संगठन (आईएसआईएस) का सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार किया। एनआईए ने छात्र के झारखंड स्थित मकान और उत्तर प्रदेश में किराए के मकान की तलाशी लेने के बाद छात्र को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि देश में चल रहे आईएसआईएस के मॉड्यूल्स के खिलाफ जारी कार्रवाई के क्रम में छात्र फैजान अंसारी उर्फ ‘फैज’ को गिरफ्तार किया गया। एनआईए के अधिकारी ने कहा कि झारखंड के लोहरदगा जिले में अंसारी के घर और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में किराए के कमरे पर 16 और 17 जुलाई को तलाशी ली गई थी और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज जब्त किए गए। आरोपी फैजान अंसारी उर्फ फैज को एनआईए ने आरसी-02/2023/एनआईए-आरएनसी मामले में हिरासत में लिया है।

प्रवक्ता ने कहा, फैजान ने भारत में आईएसआईएस गतिविधियों का समर्थन करने और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर संगठन के प्रचार को फैलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने सहयोगियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ एक आपराधिक साजिश रची थी। इस साजिश का मकसद आईएसआईएस की ओर से भारत में हिंसक आतंकी हमले करना था।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि फैजान और उसके सहयोगियों ने आईएसएस का साथ देने का प्रण लिया है।। वह भारत में आईएसआईएस के कैडर बेस को समृद्ध करने के लिए नए लोगों का धर्मांतरण करने और कट्टरपंथी बनाने के साथ-साथ उन्हें आतंकवादी गुट में शामिल करने की प्रक्रिया में भी सक्रिय था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें