फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट दिल्ली में गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2019 10:45 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईएसआई (फाइल फोटो )
विज्ञापन

दिल्ली के एक व्यक्ति को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित तौर पर काम करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त महानिदेशक (खुफिया) उमेश मिश्रा के अनुसार गिरफ्तार मोहम्मद परवेज दिल्ली का रहने वाला है। उसे यहां की एक अदालत में पेश किया गया। उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह पाकिस्तान में आईएसआई के लोगों से संपर्क में था और बीते 18 साल में 17 बाजार पाकिस्तान जा चुका है। आईएसआई उसे जरूरी खुफिया जानकारी जुटाने के लिए सभी तरह का सहयोग कर रही थी।

मिश्रा के अनुसार परवेज लोगों को पाकिस्तानी दूतावास से जल्द वीजा दिलाने के लिए पासपोर्ट व फोटो लेता था और इनके आधार पर सिम खरीद लेता था। आरोपी ने रणनीतिक महत्व की जानकारी पाने के लिए फर्जी पहचान से सेना के जवानों को भी हनीट्रैप में फंसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार परवेज को एनआईए ने भी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे वारंट पर यहां पूछताछ के लिए लाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें